Inkhabar Haryana, Bhupinder Hooda on Haryana Congress district presidents: हरियाणा कांग्रेस ने 11 साल बाद बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इस फैसले के बाद प्रदेश के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस कदम को पार्टी संगठन को मजबूती देने वाला बताया और इसे लंबे समय से लंबित कार्य का समाधान माना।
जिला अध्यक्षों को हुड्डा ने दी शुभकामनाएं
हुड्डा ने कहा कि 11 साल बाद हरियाणा में जिला अध्यक्ष बने हैं, यह पार्टी को मजबूत करेंगे। सभी मिलकर पार्टी को और मजबूती देंगे, मेरी शुभकामनाएं हैं। उन्होंने आगे बताया कि अब जल्द ही जिलों की समितियां भी गठित होंगी, जिसमें सचिव, कार्यकारी अध्यक्ष और ब्लॉक स्तर के सदस्य नियुक्त किए जाएंगे। उनके अनुसार, किसी भी संगठन की मजबूती तभी पूरी होती है जब उसका ढांचा नीचे तक मजबूत हो।
पार्टी को मिलेगी मजबूती
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले जिलों के प्रधान नहीं थे, लेकिन अब समितियों के गठन के बाद संगठन की जमीनी पकड़ मजबूत होगी। उन्होंने दोहराया कि इस फैसले से पार्टी को “पूरी मजबूती” मिलेगी। हुड्डा ने इस अवसर पर एक बार फिर मतदान प्रणाली पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि जिस दिन चुनावी नतीजे आए थे, उसी दिन उन्होंने यह बात रखी थी कि वोटिंग बैलेट पेपर से होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस दिन चुनाव हुआ, उस दिन अलग-अलग समय पर अलग-अलग आंकड़े सामने आए सुबह 9 बजे कुछ और11 बजे कुछ और और रात को जीत के पहले और भी अलग आंकड़े। सीएलपी के निर्णय पर टिप्पणी करते हुए हुड्डा ने कहा कि इसका जिला अध्यक्षों की नियुक्ति से कोई संबंध नहीं है और इस पर फैसला विधायक ही करेंगे।