Advertisement
Advertisement
होम / Bhupinder Singh Hooda: “बीजेपी ने प्रदेश को सिर्फ कर्ज के बोझ तले दबाया है”- भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Bhupinder Singh Hooda: “बीजेपी ने प्रदेश को सिर्फ कर्ज के बोझ तले दबाया है”- भूपेंद्र सिंह हुड्डा

BY: • LAST UPDATED : January 10, 2025
Inkhabar Haryana, Bhupinder Singh Hooda: हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा में पहुंचे पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश और केंद्र की बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सरकार को “विफल सरकार” करार देते हुए कहा कि बीजेपी ने प्रदेश को सिर्फ कर्ज के बोझ तले दबाया है। हुड्डा ने प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी और अपराध दर को लेकर भी सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए।

बीजेपी सरकार पर हुड्डा का हमला

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी के शासन में हरियाणा बुरी तरह से पिछड़ गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा बेरोजगारी और अपराध के मामले में देश में नंबर-1 बन गया है। प्रदेश के विकास की गति पूरी तरह रुक गई है। यह सरकार न तो युवाओं को रोजगार दे पाई है और न ही कानून व्यवस्था में सुधार कर पाई है। हुड्डा ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार ने केवल प्रदेश का कर्ज बढ़ाने का काम किया है, लेकिन आम जनता की समस्याओं का समाधान करने में पूरी तरह नाकाम रही है।

दिल्ली चुनाव पर बयान

दिल्ली चुनाव पर चर्चा करते हुए भूपेंद्र हुड्डा ने दावा किया कि जनता का झुकाव कांग्रेस की ओर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जनता के मुद्दों को प्राथमिकता दी है और उसका फोकस जनता के कल्याण पर है। हुड्डा ने विश्वास जताया कि आगामी चुनावों में कांग्रेस को जनता का समर्थन मिलेगा।

Advertisement

निकाय चुनावों पर कांग्रेस का रुख

निकाय चुनावों को लेकर भी हुड्डा ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले भी निकाय चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ती रही है और इस बार भी ऐसा ही करेगी। हुड्डा ने कहा कि हमारा उद्देश्य प्रदेश के हर नागरिक तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुलझाना है।