Advertisement
Advertisement
होम / Bhupinder Singh Hooda: पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- “डबल इंजन की सरकार ने हरियाणा को बेरोजगारी में नंबर वन…”

Bhupinder Singh Hooda: पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- “डबल इंजन की सरकार ने हरियाणा को बेरोजगारी में नंबर वन…”

BY: • LAST UPDATED : February 19, 2025

संबंधित खबरें

Inkhabar Haryana, Bhupinder Singh Hooda: हिसार पहुंचे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने हरियाणा को बेरोजगारी में नंबर वन बना दिया है और अगर ट्रिपल इंजन की सरकार बनी तो हालात और बदतर हो जाएंगे। हुड्डा ने प्रदेश में निवेश और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी सवाल उठाए और कहा कि हरियाणा को शीर्ष से नीचे गिरा दिया गया है।

इंटरनेशनल एयरपोर्ट और रेल कोच फैक्टरी का मुद्दा

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के समय हिसार में इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मंजूरी दिलाई गई थी, लेकिन भाजपा सरकार इसे बचाने में असफल रही, जिससे यह परियोजना जेवर में शिफ्ट कर दी गई। उन्होंने कहा कि इसी तरह, हरियाणा में प्रस्तावित रेल कोच फैक्टरी की परियोजना भी भाजपा सरकार की लापरवाही के चलते पूरी नहीं हो सकी।

कांग्रेस संगठन की स्थिति हुड्डा ने स्वीकार किया कि फिलहाल कांग्रेस का जिला स्तर पर संगठन नहीं है, लेकिन उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही इसे पूरी तरह से खड़ा किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में जितने भी बड़े विकास कार्य हुए हैं, वे कांग्रेस सरकार के समय तय किए गए थे।

Advertisement

नगर निकाय चुनाव और पार्टी अनुशासन

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान हो चुकी है और इस बार नगर निकाय चुनावों में भाजपा को सबक सिखाएगी। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों को जनता का पूरा समर्थन मिलेगा।

मेयर चुनाव को लेकर हुड्डा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में रामनिवास राड़ा के नामांकन दाखिल करने पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने वालों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। साथ ही, उन्होंने बताया कि कांग्रेस अनुशासन समिति इस मुद्दे पर जल्द फैसला लेगी। उन्होंने पार्टी की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस पूरी ताकत से अपने अधिकृत प्रत्याशी कृष्ण सिंगला को जिताने के लिए काम करेगी।