Advertisement
Advertisement
होम / Bhupinder Singh Hooda: पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भिवानी आत्महत्या पर की सीबीआई जांच की मांग, भाजपा नेताओं पर साधा निशाना

Bhupinder Singh Hooda: पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भिवानी आत्महत्या पर की सीबीआई जांच की मांग, भाजपा नेताओं पर साधा निशाना

BY: • LAST UPDATED : January 6, 2025
Inkhabar Haryana, Bhupinder Singh Hooda: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भिवानी जिले के लोहारू में दलित छात्रा की आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए सीबीआई या हाई कोर्ट के सिटिंग जज से जांच करवाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। हुड्डा ने यह बयान अपने रोहतक स्थित आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दिया। उन्होंने प्रदेश और देश से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

दलित छात्रा की आत्महत्या मामले पर सख्त रुख

भूपेंद्र हुड्डा ने भिवानी के लोहारू में कॉलेज की दलित छात्रा की आत्महत्या के मामले को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि इस मामले की निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा, “सीबीआई या हाई कोर्ट के सिटिंग जज से मामले की जांच होनी चाहिए ताकि यह साफ हो सके कि इस घटना के पीछे कौन जिम्मेदार है। दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।”

प्रियंका गांधी पर टिप्पणी को बताया निंदनीय

दिल्ली में भाजपा नेता द्वारा प्रियंका गांधी पर की गई विवादास्पद टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए हुड्डा ने कहा कि भाजपा को ऐसे नेताओं को तुरंत पार्टी से बाहर निकाल देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणियां समाज में विष फैलाती हैं और राजनीति का स्तर गिराती हैं।

Advertisement

बता दें कि, दिल्ली विधानसभा चुनावों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए हुड्डा ने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता के लिए कुछ भी ठोस काम नहीं किया है। उन्होंने दावा किया कि जनता अब कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है।

किसान आंदोलन और डल्लेवाल की हालत पर चिंता

किसान आंदोलन के संदर्भ में हुड्डा ने किसान नेता डल्लेवाल की नाजुक हालत पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों के साथ तत्काल बातचीत कर समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों की अनदेखी देश के भविष्य के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।

ट्विटर अकाउंट हैक और सरकार पर निशाना

अपने ट्विटर अकाउंट के हैक होने की घटना पर हुड्डा ने कहा कि यह पहली बार नहीं है और यह दर्शाता है कि साइबर सुरक्षा को लेकर सरकार कितनी लापरवाह है। उन्होंने मौजूदा हरियाणा सरकार पर भी तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार केवल प्रदेश पर कर्ज बढ़ाने का काम कर रही है और कोई नया विकास कार्य नहीं हो रहा है।