Advertisement
Advertisement
होम / Bhupinder Singh Hooda on punjab haryana water conflict: “हमारे समय में पूरा पानी मिलता…”, पंजाब द्वार पानी रोके जाने पर भूपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा सरकार पर कसा तंज

Bhupinder Singh Hooda on punjab haryana water conflict: “हमारे समय में पूरा पानी मिलता…”, पंजाब द्वार पानी रोके जाने पर भूपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा सरकार पर कसा तंज

BY: • LAST UPDATED : April 30, 2025
Inkhabar Haryana, Bhupinder Singh Hooda on Punjab CM Bhagwant Mann: देश में जल संकट की चुनौती दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है और हरियाणा इसका अपवाद नहीं है। खासकर दक्षिण हरियाणा और NCR के सीमावर्ती क्षेत्रों में पानी की कमी एक बड़ी समस्या के रूप में सामने आ रही है। इस संकट के केंद्र में एक बार फिर सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर का मुद्दा खड़ा है। पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस गंभीर समस्या को उठाते हुए सरकारों को जिम्मेदार ठहराया है और समाधान की ओर ठोस कदम उठाने की बात कही है।

“पंजाब ने SYL नहीं दी, हरियाणा सरकार भी विफल”- हुड्डा

भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि पंजाब तो SYL देने से लगातार इनकार करता रहा है, जो गलत है, लेकिन हरियाणा सरकार की निष्क्रियता ने भी स्थिति को और जटिल बना दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने SYL को लेकर हरियाणा के पक्ष में निर्णय दिया है, इसके बावजूद हरियाणा की मौजूदा सरकार इस दिशा में कोई ठोस कदम उठाने में असफल रही है।

“हमारे समय में पूरा पानी मिलता था”- हुड्डा

हुड्डा ने अपने शासनकाल की तुलना करते हुए कहा कि उस वक्त हरियाणा को जरूरत के अनुसार पानी मिलता था। अगर पहले ऐसे संकट आते भी थे, तो सरकारें बातचीत और नीति के माध्यम से समाधान निकालने में सक्षम थीं। आज की सरकार न तो पंजाब पर प्रभाव डाल पा रही है और न ही केंद्र सरकार के साथ कोई कारगर संवाद कर रही है।

Advertisement

भूपेंद्र सिंह हूडा ने स्पष्ट सुझाव दिया है कि इस मुद्दे का एकमात्र समाधान यही है कि पंजाब, हरियाणा और केंद्र सरकार एक साथ बैठें और इस विषय पर खुले संवाद के जरिए कोई व्यावहारिक समाधान निकालें। जल एक साझा संसाधन है और इसे लेकर टकराव नहीं, सहयोग की आवश्यकता है।

“हरियाणा को बुलानी चाहिए ऑल पार्टी मीटिंग”

पूर्व सीएम ने हरियाणा सरकार से आग्रह किया है कि इस गंभीर विषय पर एक सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए ताकि राज्य की ओर से एक साझा और मजबूत पक्ष रखा जा सके। साथ ही उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि हरियाणा विधानसभा का एक विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए, जहां SYL मुद्दे पर चर्चा हो और कोई ठोस प्रस्ताव पारित किया जाए।

Rampal Majra on Haryana Punjab water dispute: “मेंबर न होने से हमे कम पानी…”, हरियाणा के जल संकट पर इनेलो का हल्ला बोल, इस तारीख को करेंगे राज्यव्यापी प्रदर्शन