Inkhabar Haryana, BJP Minister Reaction on Rahul Gandhi Haryana Visit: हरियाणा की राजनीति में कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को लेकर सियासी घमासान एक बार फिर तेज हो गया है। राहुल गांधी के बुधवार को हरियाणा दौरे के बाद प्रदेश की राजनीति में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल व राज्य मंत्री राजेश नागर ने कांग्रेस के संगठन पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
विपुल गोयल का तीखा प्रहार
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने राहुल गांधी की हरियाणा यात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले 13 वर्षों से कांग्रेस हरियाणा में संगठन नहीं बना पाई, और अब जबकि विधानसभा चुनाव को सात महीने बीत चुके हैं, पार्टी आज तक नेता प्रतिपक्ष तक नियुक्त नहीं कर पाई। हरियाणा विधानसभा की तीन बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन कांग्रेस का संगठन आज भी अधूरा है। राहुल गांधी कई बार अपने नेताओं से बैठकें कर चुके हैं, लेकिन परिणाम शून्य है। न उनकी नीति है, न नियत और न ही संगठन।
गोयल ने कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी जब हरियाणा आए ही थे, तो कम से कम जाते-जाते एक नेता प्रतिपक्ष तो घोषित कर देते। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस अब समाप्ति की ओर अग्रसर है, और जनता भी इस बात को भलीभांति समझ चुकी है।
राज्य मंत्री राजेश नागर का आरोप