




नायब सिंह सैनी ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के लिए जो वादे किए थे, उनमें से एक भी पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि जिन्होंने प्रदेश की जनता की सेवा का संकल्प लिया था, वे आज केवल अपनी सेवा में लगे हुए हैं। केजरीवाल सरकार की नीतियां और कार्यशैली अब जनता के सामने उजागर हो चुकी है। दिल्ली की जनता अब उन्हें पूछने वाली नहीं है।
सैनी ने केजरीवाल की राजनीतिक रणनीतियों को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जब केजरीवाल को यह एहसास हो गया कि दिल्ली की जनता उनके झूठे वादों से तंग आ चुकी है, तो उन्होंने कांग्रेस की तरफ देखना शुरू कर दिया। यह वही कांग्रेस है, जिसे कभी केजरीवाल अपशब्द कहते थे।
सैनी ने विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ पर भी हमला करते हुए इसे भ्रष्टाचार से घिरा बताया। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन में शामिल सभी नेता भ्रष्टाचार के मामलों में फंसे हुए हैं। ऐसे में उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे किससे समझौता कर रहे हैं। उनकी प्राथमिकता केवल अपने राजनीतिक हित और बचाव है।
नायब सिंह सैनी ने जनता के बीच केजरीवाल सरकार के प्रति असंतोष का हवाला देते हुए कहा कि अब लोग उनके खोखले वादों और सच्चाई को समझने लगे हैं। सैनी ने कहा कि जिन लोगों ने कभी उन्हें ईमानदार और बदलाव का प्रतीक माना था, वे अब उनकी सच्चाई से अवगत हो चुके हैं।




