Advertisement
Advertisement
होम / CM Nayab Saini: हिसार में सीएम नायब सिंह सैनी का दौरा, भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में किया जनसभा को संबोधित

CM Nayab Saini: हिसार में सीएम नायब सिंह सैनी का दौरा, भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में किया जनसभा को संबोधित

BY: • LAST UPDATED : February 15, 2025

संबंधित खबरें

Inkhabar Haryana, CM Nayab Saini: हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने शनिवार को हिसार में भाजपा के मेयर पद के प्रत्याशी प्रवीण पोपली के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। यह कार्यालय सुशीला भवन में स्थापित किया गया है। इस अवसर पर एक विशाल जनसभा का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और शहरवासी उपस्थित रहे।

CM सैनी ने अपने संबोधन में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा की नीति और रीति सदैव विकासोन्मुख रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनावी घोषणापत्र के बजाय संकल्प पत्र जारी करती है और उसमें किए गए वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध रहती है।

ट्रिपल इंजन की सरकार से होगा तेजी से विकास

अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र, राज्य और स्थानीय निकाय में भाजपा सरकार होने से विकास कार्यों में कोई अड़चन नहीं आती। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि नगर निगम चुनावों में भाजपा के उम्मीदवारों को विजयी बनाकर “ट्रिपल इंजन की सरकार” को मजबूत करें। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व में ही शहर, प्रदेश और देश का समग्र विकास संभव है।

Advertisement

विपक्ष पर साधा निशाना

CM सैनी ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि ये पार्टियां केवल जनता को गुमराह करने का प्रयास करती हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल अपनी भ्रामक बातों से जनता को बहकाने की कोशिश करते हैं, लेकिन अब जनता उनकी असलियत जान चुकी है। उन्होंने दावा किया कि जहां भी चुनाव हो रहे हैं, वहां जनता कांग्रेस और विपक्षी दलों को नकार रही है और भाजपा को अपना समर्थन दे रही है।

सैनी ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में जो वादे किए थे, उनमें से 18 वादे पूरे किए जा चुके हैं और 10 वादों पर तेजी से कार्य चल रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बाकी वादों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

प्रवीण पोपली के समर्थन में मांगे वोट

सीएम सैनी ने हिसार के मतदाताओं से भाजपा उम्मीदवार प्रवीण पोपली को विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने प्रवीण पोपली को एक निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता बताया, जिनमें शहर के विकास का जज़्बा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी ताकत से चुनाव प्रचार में जुट जाएं और प्रवीण पोपली की जीत सुनिश्चित करें।