




सीएम नायब सिंह सैनी 20 दिसंबर को राजस्थान के जैसलमेर पहुंचेंगे। यहां वे मैरियट रिसॉर्ट में आयोजित केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में प्री-बजट मीटिंग में शामिल होंगे। इस बैठक का उद्देश्य आगामी बजट के लिए राज्यों के विचार और सुझाव प्राप्त करना है।
अगले दिन, 21 दिसंबर को मुख्यमंत्री सैनी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आयोजित जीएसटी परिषद की 55वीं बैठक में भाग लेंगे। यह बैठक देश में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से संबंधित प्रमुख मुद्दों और संशोधनों पर चर्चा के लिए बुलाई गई है। जीएसटी परिषद की यह बैठक राज्यों और केंद्र के बीच राजस्व संतुलन और नए कर प्रावधानों पर निर्णय लेने के लिए अहम मानी जा रही है।
राजस्थान के इस दो दिवसीय दौरे के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार शाम को चंडीगढ़ वापस लौटेंगे। उनके इस दौरे को राज्य और देश की वित्तीय योजनाओं के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।




