Advertisement
Advertisement
होम / CM Nayab Saini: यमुनानगर में CM नायब सैनी का भव्य स्वागत, रोड शो के जरिए नगर निगम चुनावों का शंखनाद

CM Nayab Saini: यमुनानगर में CM नायब सैनी का भव्य स्वागत, रोड शो के जरिए नगर निगम चुनावों का शंखनाद

BY: • LAST UPDATED : February 22, 2025

Inkhabar Haryana, CM Nayab Saini: हरियाणा के CM नायब सैनी शनिवार को यमुनानगर पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। नगर निगम चुनावों को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में CM  ने रोड शो के माध्यम से भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में माहौल बनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया।

CM का भव्य रोड शो

मुख्यमंत्री नायब सैनी का यह रोड शो यमुनानगर-जगाधरी नगर निगम चुनावों को लेकर किया गया। रोड शो के दौरान जिले में विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार बनाए गए थे, जहां भाजपा समर्थकों ने पूरे उत्साह के साथ मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं का स्वागत किया। सड़कों पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए, जिससे भाजपा के प्रति जनता का उत्साह स्पष्ट रूप से नजर आया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए जनता से समर्थन मांगा।

भाजपा के तमाम नेता चुनाव प्रचार में जुटे

नगर निगम चुनावों को लेकर भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर, भाजपा नेत्री बतों कटारिया, यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा और भाजपा मेयर प्रत्याशी सुमन बहमनी समेत तमाम बड़े नेता इस प्रचार अभियान में शामिल रहे।