यह रोड शो यमुनानगर से मेयर पद की भाजपा प्रत्याशी सुमन बहमनी के समर्थन में आयोजित किया गया था। जैसे ही मुख्यमंत्री नायब सैनी का काफिला आगे बढ़ा, हजारों की संख्या में समर्थक उनके स्वागत के लिए उमड़ पड़े। लोग हाथों में भाजपा के झंडे लिए, जोश और उत्साह से भरपूर नारे लगाते हुए नजर आए। इस जनसैलाब ने यह स्पष्ट कर दिया कि भाजपा का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है और जनता ने विकास की निरंतरता के लिए फिर से भाजपा को मौका देने का मन बना लिया है।
इस रोड शो ने यह संदेश दिया कि भाजपा सरकार की योजनाओं और नीतियों से जनता संतुष्ट है और पार्टी को एक बार फिर से भारी बहुमत से विजयी बनाना चाहती है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा में ‘ट्रिपल इंजन सरकार’— केंद्र, राज्य और नगर निकायों में भाजपा सरकार— क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि भाजपा के नेतृत्व में शहरों का समग्र विकास जारी रहेगा।