Inkhabar Haryana, CM Nayab Saini: पंचकूला में बीजेपी की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो चुकी है। इस बैठक में हरियाणा की राजनीतिक स्थिति, निकाय चुनाव, सरकार की नीतियों और संगठन से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हो रही है। बैठक की शुरुआत में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने सीएम नायब सिंह सैनी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस औपचारिकता के बाद बैठक का एजेंडा तय किया गया और विभिन्न विषयों पर मंथन शुरू हुआ।
Uchana News: बिजली निगम की चैकिंग टीम के साथ ग्रामीणों ने की मारपीट, खाप पंचायत नहीं देगी साथ
बैठक में शामिल दिग्गज नेता
इस बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए हैं। इसके अलावा रामबिलास शर्मा, अर्चना गुप्ता, सुनीता दुग्गल और कृष्ण बेदी भी बैठक में मौजूद हैं।
किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में निकाय चुनाव, संगठन की मजबूती, आगामी रणनीति और सरकार की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। निकाय चुनावों की तैयारियों और पार्टी की रणनीति को लेकर गहन विचार-विमर्श होगा। इसके अलावा, प्रदेश में सरकार की छवि मजबूत करने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर भी मंथन किया जाएगा।