Advertisement
Advertisement
होम / CM Nayab Saini: चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सैनी की अहम बैठकें आज, प्रदेश की कानून-व्यवस्था और ताज़ा हालातों पर होगा मंथन

CM Nayab Saini: चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सैनी की अहम बैठकें आज, प्रदेश की कानून-व्यवस्था और ताज़ा हालातों पर होगा मंथन

BY: • LAST UPDATED : May 10, 2025
Inkhabar Haryana, CM Nayab Saini: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी शनिवार को चंडीगढ़ में प्रशासनिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। मुख्यमंत्री का आज का दिन पूरी तरह से बैठकों और प्रदेश की स्थिति की समीक्षा को समर्पित रहेगा। उन्होंने अपने आवास पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अहम बैठकें निर्धारित की हैं, जिनमें प्रदेश के विभिन्न स्तरों पर कार्य कर रहे अधिकारियों से सीधे संवाद किया जाएगा।

वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक

दिन की शुरुआत सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक से होगी, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी, प्रिंसिपल सेक्रेटरी, एडिशनल प्रिंसिपल सेक्रेटरी और डिप्टी प्रिंसिपल सेक्रेटरी के साथ विचार-विमर्श करेंगे। इस बैठक का उद्देश्य प्रदेश के विकासात्मक कार्यों की समीक्षा और प्रशासनिक योजनाओं की दिशा तय करना है।

डीसी और एसपी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

इसके तुरंत बाद सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री सभी ज़िलों के डिप्टी कमिश्नर (DC) और पुलिस अधीक्षक (SP) के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए संवाद करेंगे। इस बैठक में प्रदेश के ताज़ा हालात, कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, और ज़मीनी स्तर पर चल रहे सरकारी कार्यक्रमों की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री सभी अधिकारियों से फील्ड की स्थिति की जानकारी लेंगे और निर्देश देंगे कि आम जनता तक योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुंचे। साथ ही किसी भी संवेदनशील या आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों की भी समीक्षा की जाएगी।