




सीएम सैनी ने अरविंद केजरीवाल के उस दावे को पूरी तरह खारिज किया जिसमें उन्होंने कहा था कि दिल्ली जल बोर्ड के इंजीनियरों ने हरियाणा से आने वाले पानी में ज़हर पाया। सैनी ने सवाल उठाया कि इंजीनियरों ने किस आधार पर यह निष्कर्ष निकाला कि पानी में ज़हर है? केजरीवाल बताये कि कौन सा जहर डाला गया , कितने टन जहर डाला गया।
सैनी ने केजरीवाल के आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि अगर पानी जहरीला था, तो उस ज़हरीले पानी से कितनी मछलियाँ मरीं? और अगर पानी को दिल्ली आने से रोका गया था, तो बॉर्डर पर पानी को कैसे रोका गया? क्या कोई दीवार बनाई गई थी और अगर हाँ, तो कहां?
सैनी ने कहा कि हरियाणा के लोग यमुना नदी को पवित्र मानते हैं और इसकी पूजा करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने हरियाणा के लोगों और उनकी परंपराओं का अपमान किया है। सैनी ने कहा कि हरियाणा के लोग भला यमुना के पानी में ज़हर क्यों मिलाएंगे? यह सरासर झूठ और घटिया राजनीति का उदाहरण हैं।
सैनी ने अरविंद केजरीवाल को उनके 2020 के वादे की याद दिलाई, जिसमें उन्होंने कहा था कि यदि वे यमुना को दूषित होने से नहीं बचा पाए, तो कभी वोट नहीं माँगेंगे। सैनी ने कहा कि अब जब चुनाव करीब हैं और संभावित हार का डर है, केजरीवाल ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है। उनकी राजनीति केवल झूठ और भ्रम फैलाने पर आधारित है।




