Advertisement
Advertisement
होम / CM Nayab Saini on 11 Years of BJP Government: बीजेपी सरकार के सफल 11 साल पूरे होने पर सीएम नायब सैनी ने पीएम मोदी के नेतृत्व को बताया गौरव का प्रतीक, गिनाई उपलब्थियां 

CM Nayab Saini on 11 Years of BJP Government: बीजेपी सरकार के सफल 11 साल पूरे होने पर सीएम नायब सैनी ने पीएम मोदी के नेतृत्व को बताया गौरव का प्रतीक, गिनाई उपलब्थियां 

BY: • LAST UPDATED : June 10, 2025
Inkhabar Haryana, CM Nayab Saini on 11 Years of BJP Government: पूरे भारत में बीजेपी सरकार के 11 साल पूरे होने पर हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने पंचकूला में एक भव्य समारोह में हिस्सा लिया और पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते वर्षों को “गौरवशाली विकास यात्रा” बताया। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री मोदी का वर्चुअल संबोधन रहा, जिसमें उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं और जनता को इस उपलब्धि पर बधाई दी।

2014 के बाद बदलाव की शुरुआत

सीएम ने अपने संबोधन में 2012 से पहले की सरकारों की तुलना करते हुए कहा कि उस दौर में देश में निराशा, डर और अस्थिरता का माहौल था। नीति निर्माण में गतिरोध था, भ्रष्टाचार चरम पर था, और नेतृत्व की अक्षमता ने भारत की वैश्विक छवि को धूमिल कर दिया था। उस समय देश के हर नागरिक के मन में यह सवाल था कि क्या भारत कभी आत्मनिर्भर और सक्षम बन पाएगा। भ्रष्टाचार, क्षेत्रवाद, परिवारवाद और भाई-भतीजावाद का बोलबाला था। निष्पक्ष और पारदर्शी शासन की  कमी थी।

सीएम ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जब बीजेपी सत्ता में आई, तब से देश ने एक नई दिशा की ओर कदम बढ़ाया। उन्होंने कहा कि यह नेतृत्व सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक मिशन लेकर आया। मोदी जी ने न सिर्फ निर्णायक निर्णय लिए, बल्कि देश को विश्वास दिलाया कि अब भारत एक मजबूती से खड़ा हो सकता है। हम सबने एक पारदर्शी और उत्तरदायी शासन का अनुभव किया है, जहां योजनाएं सिर्फ कागजों में नहीं, जमीनी स्तर तक पहुंची हैं।

11 साल की उपलब्धियां

हरियाणा में बीते 11 वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे, किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण और डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि हरियाणा आज Ease of Doing Business में अग्रणी है, गांव-गांव में सड़कें, बिजली, पानी की सुविधा पहुंची है और किसानों को DBT के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता मिल रही है।

Advertisement