Advertisement
Advertisement
होम / CM Nayab Saini on Arvind Kejriwal: “हरियाणा ने केजरीवाल को…”, सीएम नायब सैनी आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को तगड़ा लपेट गए

CM Nayab Saini on Arvind Kejriwal: “हरियाणा ने केजरीवाल को…”, सीएम नायब सैनी आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को तगड़ा लपेट गए

BY: • LAST UPDATED : August 1, 2025

Inkhabar Haryana, CM Nayab Saini on Arvind Kejriwal: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने वीरवार को पंजाब के सुनाम में एक कार्यक्रम के दौरान शहीद ऊधम सिंह की जन्मस्थली पर श्रद्धांजलि अर्पित की और मौके का लाभ उठाते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) पर जमकर हमला बोला।

शहीदों की धरती पर श्रद्धा के साथ कदम

सीएम सैनी का यह दौरा मुख्य रूप से शहीदों को नमन करने के लिए था। इससे पहले वे शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए खटकड़कलां जा चुके हैं और अब सुनाम में शहीद ऊधम सिंह की जन्मस्थली पहुंचकर उन्होंने उनके परिजनों से मुलाकात की। ऊधम सिंह केवल पंजाब के नहीं, पूरे देश के शहीद हैं। उनके परिवार को हर प्रकार की सुविधा और सम्मान मिलना चाहिए।

केजरीवाल और आप सरकार पर तीखे तेवर

राजनीतिक मोर्चे पर आते हुए सैनी ने आम आदमी पार्टी और उसके नेतृत्व पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने अरविंद केजरीवाल को कोई तवज्जो नहीं दी, और दिल्ली की जनता ने भी अब उन्हें उनकी झूठी बातों के लिए सत्ता से बाहर कर दिया है। अब पंजाब के लोग भी आप की नीतियों से तंग आ चुके हैं और भाजपा की ओर उम्मीद से देख रहे हैं। आप सरकार न दिल्ली में और न ही पंजाब में अपने वादों पर खरी उतर पाई है। “केजरीवाल ने हरियाणा, दिल्ली और पंजाब – तीनों जगह सब्जबाग दिखाए लेकिन धरातल पर कुछ नहीं किया,”।

Advertisement

बीबीएमबी बिल पर दी प्रतिक्रिया

जब मीडिया ने भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) के बकाया बिल को लेकर पंजाब की ओर से भेजे गए नोटिस पर सवाल किया तो सैनी ने तनाव कम करते हुए कहा कि यह आपसी मुद्दा है और बातचीत के माध्यम से इसका हल निकाल लिया जाएगा।

पंजाब में भाजपा की बढ़ती सक्रियता पर प्रतिक्रिया

सीएम ने कहा कि उनका पंजाब आना कोई नई बात नहीं है। मैं पहले भी पंजाब आता रहा हूं, चाहे वह लुधियाना हो या संगरूर। यह मेरी श्रद्धा की भूमि है और यहां आकर मैं खुद को गौरवान्वित महसूस करता हूं। भाजपा पंजाब में अपनी पैठ बढ़ा रही है और जनता का विश्वास हासिल कर रही है।

Waterlogging in Bahadurgarh: हरियाणा के इस जिले में बारिश बनी राहत कम, मुसीबत ज़्यादा, जलभराव से स्कूली बच्चों और अभिभावकों की बढ़ी परेशानी