Advertisement
Advertisement
होम / CM Nayab Saini on Bhagwant Mann: “एक से डेढ़ साल ही बचे हैं, वो भी ठीक-ठाक काट लो”, सीएम नायब सैनी ने भगवंत मान को तगड़ा लपेटा

CM Nayab Saini on Bhagwant Mann: “एक से डेढ़ साल ही बचे हैं, वो भी ठीक-ठाक काट लो”, सीएम नायब सैनी ने भगवंत मान को तगड़ा लपेटा

BY: • LAST UPDATED : May 1, 2025
Inkhabar Haryana, CM Nayab Saini on Bhagwant Mann: हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने आज पंचकूला में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पंजाब के सीएम भंगवत मान पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) के मुद्दे को दलगत राजनीति का मोहरा बना रही है। पंजाब के लोग अब समझ चुके हैं कि यह घटिया राजनीति कब तक चलेगी।

मान साहब के पास एक से डेढ़ साल बचे- सैनी

सीएम नायब सैनी ने कहा कि भगवंत मान को मैं यही कहना चाहता हूं कि एक से डेढ़ साल ही बचे हैं, वो भी ठीक-ठाक काट लो। उन्होंने पंजाब की ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत की भी चर्चा करते हुए कहा कि भाई कन्हैया जी सबको पानी पिलाते थे। यह गुरुओं की भूमि है, गुरुओं से प्रेरणा लेनी चाहिए, सबको पानी पिलाना चाहिए, ना कि एक-दूसरे का गला काटना।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आज तक देश के इतिहास में पीने के पानी को लेकर कभी विवाद नहीं हुआ, लेकिन अब आम आदमी पार्टी इसे राजनीतिक हथियार बना रही है। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब प्यासा रहता है, तो हम अपने हिस्से का पानी देने को तैयार हैं, लेकिन यह राजनीति बंद होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल की छाया में भगवंत मान सरकार चल रही है। पीछे तो केजरीवाल ही बैठा है जो भगवंत मान को चला रहा है। आम आदमी पार्टी पंजाब की जनता को सिर्फ गुमराह कर रही है।

किसान हमारे अन्नदाता- सीएम

किसानों की बात करते हुए सीएम ने कहा कि भगवंत मान की सरकार ने किसानों पर लाठियां चलवाईं। मैंने साफ कहा था कि किसानों पर लाठी न चलवाएं। किसान हमारे अन्नदाता हैं, उन पर जुल्म नहीं सहा जाएगा। भगवंत मान साहब, जनता के हित में काम करो। शाम को दो यार बैठ जाते हैं, मैं ज्यादा नहीं कहना चाहूंगा।

Advertisement