Advertisement
Advertisement
होम / CM Nayab Saini on Caste Census: “2010 में तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह…”, सीएम नायब सैनी ने जातिगत जनगणना पर कांग्रेस को घेरा

CM Nayab Saini on Caste Census: “2010 में तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह…”, सीएम नायब सैनी ने जातिगत जनगणना पर कांग्रेस को घेरा

BY: • LAST UPDATED : May 1, 2025

संबंधित खबरें

Inkhabar Haryana, CM Nayab Saini on Caste Census: हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने आज पंचकूला में पत्रकारवार्ता कर विभिन्न मुद्दों पर अपनी सरकार का पक्ष रखा और विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी, पर तीखे प्रहार किए। यह पत्रकारवार्ता वक्फ अधिनियम संशोधन 2025 के संदर्भ में अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम के बाद रखी गई थी। सीएम सैनी ने खुलकर सभी मुद्दों पर बात की और कांग्रेस की नीतियों को आड़े हाथों लिया।

Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ में सरकारी विभागों पर 10 करोड़ से ज्यादा प्रॉपर्टी टैक्स बकाया, नगर परिषद ने शुरू की सख्त कार्रवाई

वक्फ अधिनियम नया जीवन देने वाला कानून

सीएम सैनी ने बताया कि वक्फ अधिनियम में संशोधन कर उसकी कमियों को दूर किया गया है। यह अधिनियम अब गरीब मुसलमानों, महिलाओं, बच्चों और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए एक प्रभावी माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने यह अधिनियम वोट बैंक को ध्यान में रखकर पारित किया था, जबकि वर्तमान सरकार ने इसे जनहित और राष्ट्रहित को केंद्र में रखकर संशोधित किया है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि नए कानून में महिलाओं को पुरुषों के बराबर अधिकार दिए गए हैं। विधवा, तलाकशुदा और अनाथों के भरण-पोषण की व्यवस्था की गई है। सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके शासन में दिल्ली की लुटियंस ज़ोन की संपत्तियों को भी वक्फ घोषित किया गया, जो कि वोट बैंक की राजनीति का हिस्सा था।

Advertisement

कांग्रेस की ‘झूठ की राजनीति’ पर हमला

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस की कथित ‘झूठ की राजनीति’ की सच्चाई जनता तक पहुंचाना था। सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने 55 वर्षों में देश को सिर्फ समस्याएं दीं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन समस्याओं का समाधान किया चाहे वह कश्मीर में धारा 370 हो या अन्य मुद्दे। उन्होंने जातिगत जनगणना के मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरा और याद दिलाया कि 2010 में तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह ने लोकसभा में जातिगत जनगणना पर विचार करने की बात कही थी। लेकिन उसके बाद कांग्रेस के ही नेता पी. चिदंबरम जैसे लोग इसका विरोध करने लगे। अब जब प्रधानमंत्री मोदी ने यह फैसला लिया, तो राहुल गांधी श्रेय लेने प्रेस में पहुंच गए।

पंजाब सरकार पर तीखा वार

सीएम सैनी ने बीबीएमबी को लेकर चल रहे विवाद पर भी अपनी बात स्पष्ट की। उन्होंने आम आदमी पार्टी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को निशाने पर लेते हुए कहा कि चुनाव नजदीक हैं, इसलिए पंजाब की जनता को बरगलाया जा रहा है। यह घटिया राजनीति अब बंद होनी चाहिए।

सैनी ने कहा कि पीने के पानी को लेकर आज तक कोई विवाद नहीं हुआ, लेकिन अब आम आदमी पार्टी इस पर भी राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो हरियाणा अपने हिस्से का पानी भी पंजाब को दे देगा, लेकिन राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने भगवंत मान को सलाह दी कि वे गुरुओं की भूमि से प्रेरणा लें और सभी को पानी देने की नीति अपनाएं।

Anil Vij on Rahul Gandhi Statement on Caste Census: “केंद्र सरकार सोच-समझकर फैसले…”, जातीय जनगणना के मुद्दें पर अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुनाई खरी-खरी

Advertisement

लेटेस्ट खबरें