Advertisement
Advertisement
होम / CM Nayab Saini on Manisha Murder Case: भिवानी मनीषा हत्याकांड में सीएम नायब सैनी का बड़ा ऐलान, कहा- “अब केस CBI को…”

CM Nayab Saini on Manisha Murder Case: भिवानी मनीषा हत्याकांड में सीएम नायब सैनी का बड़ा ऐलान, कहा- “अब केस CBI को…”

BY: • LAST UPDATED : August 20, 2025

Inkhabar Haryana, CM Nayab Saini on Manisha Murder Case: हरियाणा के भिवानी जिले में शिक्षिका मनीषा हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। 13 अगस्त को खेत से मिला मनीषा का शव देखते ही देखते न केवल परिवार बल्कि पूरे इलाके में गुस्से की लहर दौड़ गई। घटना के बाद परिवार और ग्रामीणों ने लगातार धरना देकर सरकार से निष्पक्ष जांच, कड़ी कार्रवाई और न्याय की मांग की।

इंटरनेट सेवा भी हुई बंद

13 अगस्त को भिवानी के खेत में मनीषा का शव बरामद हुआ। संदिग्ध परिस्थितियों में मिली मौत ने मामले को रहस्यमयी बना दिया। जैसे-जैसे खबर फैली, परिवारजन और ग्रामीण धरने पर बैठ गए। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे और इंसाफ की आवाज बुलंद होती गई।

इस जनाक्रोश को देखते हुए सरकार ने पहले ही कदम के तौर पर भिवानी और चरखी दादरी जिलों में 48 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट, बल्क एसएमएस और डोंगल सेवाओं को निलंबित कर दिया। प्रशासनिक स्तर पर हालात को नियंत्रित करने की कोशिशें तेज कर दी गईं।

Advertisement

परिजनों और कमेटी की मांगें

धरने पर बैठे परिजनों और कमेटी सदस्यों ने सरकार से स्पष्ट मांग की थी कि मामले की CBI जांच हो। परिवार को सुरक्षा और न्याय की गारंटी मिले। मनीषा की मौत की हर पहलू से जांच की जाए, जिसमें विसरा जांच भी शामिल हो।

सरकार का फैसला

जनाक्रोश और धरने की गंभीरता को समझते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए यह मामला CBI को सौंपा जाएगा। सीएम ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि एजेंसी अब मनीषा की मौत की जांच के साथ-साथ विसरा जांच भी करेगी।

पिता ने लिया अंतिम संस्कार का फैसला

सरकार द्वारा सभी मांगें मान लेने के बाद मनीषा के पिता संजय और धरना कमेटी ने ऐलान किया कि अब धरना समाप्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी मांगें मान ली गई हैं। अब मनीषा का अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिवार और कमेटी ने धरने में शामिल होकर समर्थन देने वाले सभी लोगों का दिल से आभार जताया। साथ ही लोगों से यह अपील भी की कि इंसाफ की इस लड़ाई में आगे भी परिवार का साथ देते रहें।