Advertisement
Advertisement
होम / CM Nayab Saini on Operation Mahadev: सीएम नायब सैनी ने किए संगमेश्वर महादेव दर्शन, पीएम मोदी की उपलब्धियों का किया गुणगान, ऑपरेशन सिंदूर और महादेव पर भी कही बड़ी बात

CM Nayab Saini on Operation Mahadev: सीएम नायब सैनी ने किए संगमेश्वर महादेव दर्शन, पीएम मोदी की उपलब्धियों का किया गुणगान, ऑपरेशन सिंदूर और महादेव पर भी कही बड़ी बात

BY: • LAST UPDATED : July 30, 2025
Inkhabar Haryana, CM Nayab Saini on Operation Mahadev: हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने आज कुरुक्षेत्र के पिहोवा उपमंडल स्थित प्राचीन संग महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की। पूजा के उपरांत उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की आर्थिक, सैन्य और सामाजिक मजबूती को रेखांकित किया और विपक्ष पर जमकर हमला बोला।

पूजन से शुरू हुआ पिहोवा दौरा

सीएम नायब सैनी का यह दौरा धार्मिक आस्था से जुड़ा हुआ था। सुबह उन्होंने संग महादेव मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और मंदिर प्रांगण में कुछ समय व्यतीत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश की जनता की सुख-शांति के लिए वे जब-जब अवसर मिलता है, ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।  पिहोवा आकर मेरे मन को शांति मिलती है। आज संग महादेव के दर्शन कर प्रदेश के सभी नागरिकों के लिए मंगल कामना की है। वे दिनभर कुरुक्षेत्र क्षेत्र में रहेंगे और लाडवा में आज शाम तक के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

मोदी सरकार की आर्थिक उपलब्धियों पर डाला प्रकाश

सीएम सैनी ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने जो कहा, वह करके दिखाया है। भारत आज वैश्विक मंच पर चौथी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन चुका है। यह हम सभी देशवासियों के लिए गर्व की बात है। पहले भारत 11वें स्थान पर था, लेकिन मोदी सरकार की नीति की वजह से अब भारत चौथे स्थान पर पहुंच चुका है।

Advertisement

ऑपरेशन सिंदूर और महादेव पर दी अपनी प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने संबोधन में हाल ही में चर्चा में आए ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव का भी उल्लेख किया। उन्होंने इन सैन्य अभियानों को भारत की साहसी कूटनीति और सुरक्षा नीति का प्रतीक बताया। जिन आतंकियों ने निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाया था, उनके खिलाफ हमारे वीरों ने सीधा बदला लिया है। ऑपरेशन सिंदूर और महादेव के ज़रिए हमने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत अब चुप नहीं बैठता, बल्कि जवाब देता है – वो भी दुश्मन की धरती पर जाकर।

विपक्ष पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने इस दौरान विपक्षी दलों को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विपक्ष ने भ्रामक प्रचार किया और संसद में वाहवाही लूटने के प्रयास किए। दुनिया भर में मोदी जी को लोग सम्मान और स्नेह से देखते हैं, लेकिन विपक्ष को यह हज़म नहीं होता। वे हमेशा झूठ और भ्रम फैलाने का काम करते हैं।