Advertisement
Advertisement
होम / CM Nayab Saini on Pakistan: पाकिस्तान को तगड़ा लपेट गए हरियाणा सीएम नायब सैनी, कहा- “पाक के नापाक इरादों को…”

CM Nayab Saini on Pakistan: पाकिस्तान को तगड़ा लपेट गए हरियाणा सीएम नायब सैनी, कहा- “पाक के नापाक इरादों को…”

BY: • LAST UPDATED : May 9, 2025
Inkhabar Haryana, CM Nayab Saini on Pakistan: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने आज पाकिस्तान को लेकर एक बड़ा और स्पष्ट संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के नापाक इरादों को भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। उनका यह बयान हालिया घटनाओं के परिप्रेक्ष्य में आया है, जब सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तान द्वारा किए गए हमलों का भारतीय सेना ने पूरी मजबूती से जवाब दिया।

पाकिस्तान को सुनाई सीएम ने खरी-खरी

सीएम ने अपने बयान में कहा कि पाकिस्तान ने जिस तरह हमारे भोले-भाले नागरिकों पर हमला किया था, उसका करारा जवाब हमारी सेना के जांबाज़ जवान दे रहे हैं। वे हर मोर्चे पर पाकिस्तान के आतंकी मंसूबों को ध्वस्त कर रहे हैं। उन्होने यह भी कहा कि आतंकवाद किसी भी देश के विकास की राह में सबसे बड़ी बाधा है। पाकिस्तान को अब आत्मचिंतन करना होगा कि क्या वह आतंकवाद के सहारे अपने देश का भविष्य सुधार सकता है? आतंक की खेती छोड़कर उसे विकास की राह पकड़नी होगी।

पाकिस्तान को दी ये सलाह

सीएम ने आगे जोर दिया कि व्यक्ति और राष्ट्र दोनों का विकास शांति, शिक्षा और आर्थिक उन्नति से ही संभव है। आतंकवाद से न तो देश आगे बढ़ेगा, न ही गरीबी मिटेगी। अगर हम एक विकसित राष्ट्र बनना चाहते हैं तो हमें शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर ध्यान देना होगा। बयान का समापन करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की सेना हर चुनौती का सामना करने में सक्षम है। लेकिन एक पड़ोसी राष्ट्र होने के नाते पाकिस्तान को भी अब समझना चाहिए कि हथियारों और हिंसा से कोई देश महान नहीं बनता।

Advertisement