Advertisement
Advertisement
होम / CM Nayab Saini on Rahul Gandhi Statement: “काले कारनामों के कारण…”, राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोप पर सीएम नायब सैनी का तगड़ा पलटवार

CM Nayab Saini on Rahul Gandhi Statement: “काले कारनामों के कारण…”, राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोप पर सीएम नायब सैनी का तगड़ा पलटवार

BY: • LAST UPDATED : August 11, 2025
Inkhabar Haryana, CM Nayab Saini on Rahul Gandhi Statement: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रविवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 76वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव का उद्घाटन करते हुए पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता के महत्व पर जोर दिया। इस अवसर पर उन्होंने सरस्वती आर्द्रभूमि जलाशय, सरस्वती पादप एवं जैव विविधता संरक्षण वाटिका और सरस्वती अरण्य एवं प्राकृतिक पर्यटन विहार का शिलान्यास किया।

कुरुक्षेत्र वाइल्ड लाइफ मैप का किया विमोचन

कार्यक्रम की शुरुआत में सीएम ने वन विभाग द्वारा तैयार हरियाणा वाइल्ड लाइफ मैप, कुरुक्षेत्र वाइल्ड लाइफ मैप और पाँच बुकलेट का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि वन महोत्सव केवल पौधारोपण का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के सामूहिक संकल्प का प्रतीक है।

विपक्ष पर कसा तंज

इस दौरान सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में भारत तेज गति से प्रगति कर रहा है। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि जिस पार्टी ने 55 वर्षों तक देश पर शासन किया, वह जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर सकी और अंततः लोगों ने उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया।

Advertisement

राहुल गांधी पर साधा निशाना

उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले वे चुनाव हारने पर ईवीएम को दोषी ठहराते थे, लेकिन अब नया एजेंडा “वोट चोरी” का चलाया जा रहा है। सीएम ने स्पष्ट कहा कि “वोट चोरी” नहीं हुई, बल्कि विपक्ष के “काले कारनामों” के कारण जनता ने उन्हें नकार दिया है।