Advertisement
Advertisement
होम / CM Nayab saini on Tiranga Yatra: सीएम नायब सैनी ने तिरंगा यात्रा में देशवासियों को किया संबोधित, ऑपरेशन सिंदुर पर भारत की जीत पर दी बधाई

CM Nayab saini on Tiranga Yatra: सीएम नायब सैनी ने तिरंगा यात्रा में देशवासियों को किया संबोधित, ऑपरेशन सिंदुर पर भारत की जीत पर दी बधाई

BY: • LAST UPDATED : May 13, 2025

Inkhabar Haryana, CM Nayab saini on Tiranga Yatra: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने सोमवार को पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित यवनीका पार्क से भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने देश व प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए भारतीय सेना की वीरता को सलाम किया और हाल ही में संपन्न हुए ‘ऑपरेशन सिंदुर’ में भारत की ऐतिहासिक जीत पर गर्व व्यक्त किया।

मोहनलाल बडौली के साथ अन्य कैबिनेट मंत्री रहे मौजूद

तिरंगा यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली, कैबिनेट मंत्रियों और हजारों नागरिकों की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को एक जनसैलाब का रूप दे दिया। पूरे जोश और उत्साह के बीच सीएम ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति नागरिकों की प्रतिबद्धता की सराहना की। सीएम नायब सिंह सैनी ने अपने भाषण की शुरुआत दोनों हाथ जोड़कर देशवासियों का अभिवादन करते हुए की। उन्होंने कहा कि यह देश सेना के साथ है, यह देश मोदी जी के साथ है। मैं उन सभी वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूँ, जिन्होंने भारत भूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

भारतीय सेना को दिया ऑपरेशन सिंदुर की सफलता का श्रेय

सीएम ने ‘ऑपरेशन सिंदुर’ का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए इसे भारतीय सेना की रणनीतिक सफलता बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने इस ऑपरेशन को अत्यंत दक्षता और पराक्रम से अंजाम दिया, जिससे दुश्मन को करारा जवाब मिला। उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मैं उन सभी जवानों को शीश नवाकर नमन करता हूं जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी। भारतीय सेना ने दुश्मन को उनकी भाषा में जवाब देकर हमारी सुरक्षा का विश्वास फिर से मजबूत किया है।

Advertisement