Advertisement
Advertisement
होम / CM Nayab saini on Tiranga Yatra: हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने तिरंगा यात्रा के दौरान पाकिस्तान को तगड़ा लपेटा, कहा- “खून और पानी एक साथ…”

CM Nayab saini on Tiranga Yatra: हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने तिरंगा यात्रा के दौरान पाकिस्तान को तगड़ा लपेटा, कहा- “खून और पानी एक साथ…”

BY: • LAST UPDATED : May 13, 2025
Inkhabar Haryana, CM Nayab saini on Tiranga Yatra: हरियाणा में के सीएम नायब सिंह सैनी ने सोमवार को पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित यवनीका पार्क से भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने पैदल यात्रा कर ऑपरेशन सिंदुर में भारतीय सेना की वीरता को सलाम किया और पाकिस्तान पर करारा हमला किया। इस यात्रा में कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा, रणबीर गंगवा, कृष्ण बेदी और अन्य नेताओं ने सीएम के साथ पैदल मार्च किया।

तिरंगा यात्रा के बाद मीडिया से संवाद

तिरंगा यात्रा के दौरान नायब सिंह सैनी ने मीडिया को संबोधित करते हुए ऑपरेशन सिंदूर घटनाक्रम पर अपनी स्पष्ट राय रखी। उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है और यह साबित कर दिया है कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते। उनका यह बयान पीएम नरेंद्र मोदी के बयान की पुष्टि के रूप में देखा गया, जिसमें उन्होंने उग्रवाद और सीमा पार गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाने की बात कही थी।

देश के सैनिकों को दिया सम्मान

CM ने भारतीय सैनिकों की वीरता को सलाम करते हुए कहा कि हमारे सैनिकों ने सीमाओं पर अपना लहू बहाकर देश की रक्षा की है। उन्होंने पाकिस्तान को करारा जवाब देकर हमारी सुरक्षा को सुनिश्चित किया है। भारत अब पहले जैसा नहीं रहा अब जवाब भी उसी भाषा में दिया जाता है जिसमें सवाल उठते हैं।

विपक्ष की भूमिका पर उठाए सवाल

अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री सैनी ने विपक्ष की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब पूरा देश एकजुट होकर राष्ट्रीय सुरक्षा और एकता के समर्थन में खड़ा है, तब विपक्ष को राजनीतिक लाभ के लिए बयानबाजी से बचना चाहिए। देशहित से ऊपर कोई राजनीति नहीं हो सकती।

Advertisement