Advertisement
Advertisement
होम / CM Nayab Saini: हरियाणा विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम, सीएम नायब सैनी सहित यें नेता शामिल

CM Nayab Saini: हरियाणा विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम, सीएम नायब सैनी सहित यें नेता शामिल

BY: • LAST UPDATED : February 14, 2025

Inkhabar Haryana, CM Nayab Saini: हरियाणा विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे। इस अवसर पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण, पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा सरकार के मंत्री और विधान सभा के सदस्य इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

Pulwama Attack: 14 फरवरी का वो काला दिन, जिसे देश कभी नहीं भूलेगा, पुलवामा की पीड़ा पर सीएम नायब सैनी ने दी श्रद्धांजली

विधायकों को दी जाएगी महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री, संसदीय समितियों के सभापति, संसद सदस्य और विषय विशेषज्ञ विधायकों को विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन देंगे। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित होगा:

Advertisement

  • प्रभावी विधायक कैसे बनें: सदस्यों को अपने दायित्वों और जिम्मेदारियों के बारे में बताया जाएगा, साथ ही यह भी कि उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।
  • भारतीय संसद और हरियाणा विधानसभा में विधायी और वित्तीय कार्य: विधायकों को विधायी प्रक्रियाओं और वित्तीय कार्यों की बारीकियों को समझाया जाएगा।
  • समिति प्रणाली – संसदीय लोकतंत्र का प्रतिबिंब: विधायकों को बताया जाएगा कि विभिन्न संसदीय समितियाँ किस प्रकार कार्य करती हैं और लोकतंत्र में उनकी भूमिका क्या है।
  • विधानमंडलों में प्रश्नों और अन्य साधनों के माध्यम से कार्यपालिका की जवाबदेही सुनिश्चित करना: यह सत्र विधायकों को सरकार से सवाल पूछने और जवाबदेही तय करने के प्रभावी तरीकों पर केंद्रित होगा।
  • विधायी प्रक्रियाओं में मंत्री की भूमिका: विधायकों को सरकार में मंत्री की जिम्मेदारियों और उनके विधायी कार्यों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
  •  संसदीय विशेषाधिकार: विधायकों को उनके विशेषाधिकारों और उनके दुरुपयोग से बचने के उपायों के बारे में बताया जाएगा।
  • राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा)

 

Nuh News: नूंह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला