Advertisement
Advertisement
होम / CM Nayab Saini: “एक चुनाव हम दिल्ली में अभी जीते हैं और निकाय चुनाव के लिए हम तैयार”- सीएम नायब सैनी

CM Nayab Saini: “एक चुनाव हम दिल्ली में अभी जीते हैं और निकाय चुनाव के लिए हम तैयार”- सीएम नायब सैनी

BY: • LAST UPDATED : February 13, 2025
Inkhabar Haryana, CM Nayab Saini: हरियाणा के CM नायब सैनी ने आज नारनौंद का दौरा किया, जहां उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली के साथ पार्टी कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आगामी निकाय चुनावों को लेकर रणनीति पर चर्चा की और कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

निकाय चुनाव की तैयारी

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हाल ही में दिल्ली में एक महत्वपूर्ण चुनाव बीजेपी ने जीता है और अब पार्टी पूरी तरह से निकाय चुनाव के लिए तैयार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे संगठन के निर्णयों का सम्मान करें और पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरी ताकत लगाएं।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने अफवाहें फैलाने का काम किया, लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया। सैनी ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने पानी में जहर मिलाने जैसी भ्रामक बातें कहकर अपना ही नुकसान किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोग खुद जहर पीकर भी दूसरों को अमृत पिलाने का काम करते हैं।

Advertisement

यमुना सफाई का अधूरा वादा

मुख्यमंत्री सैनी ने केजरीवाल पर पुराने वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले केजरीवाल ने यमुना को साफ करने का वादा किया था, लेकिन वह अब तक अधूरा है। सैनी ने कहा कि दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी की नाकामी को पहचाना और इसी कारण हाल के चुनावों में केजरीवाल को हराने का काम किया।

कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का संदेश

नारनौंद में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए CM सैनी ने कहा कि बीजेपी का प्रत्येक कार्यकर्ता चुनावी मैदान में मजबूती से डटे और पार्टी की जीत सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि संगठन जो भी निर्णय ले, कार्यकर्ताओं को उसे पूरी निष्ठा से मानना चाहिए और पार्टी उम्मीदवार को विजयी बनाने के लिए एकजुट होकर काम करना चाहिए।