Advertisement
Advertisement
होम / CM Rekha Gupta and CM Nayab Saini inaugrate Aggarsen Bhawan: हरियाणा को मिला विकास का तोहफा, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता और मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अग्रसेन भवन का किया उद्घाटन, कहा- “भाई बहन की जोड़ी…”

CM Rekha Gupta and CM Nayab Saini inaugrate Aggarsen Bhawan: हरियाणा को मिला विकास का तोहफा, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता और मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अग्रसेन भवन का किया उद्घाटन, कहा- “भाई बहन की जोड़ी…”

BY: • LAST UPDATED : July 19, 2025
Inkhabar Haryana, CM Rekha Gupta and CM Nayab Saini inaugrate Aggarsen Bhawan: हरियाणा के जुलाना कस्बे में आज एक ऐतिहासिक और भावनात्मक दिन देखने को मिला, जब दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी एक मंच पर नजर आए। यह अवसर था जुलाना में नवनिर्मित अग्रसेन भवन के उद्घाटन का, जहां दोनों मुख्यमंत्रियों ने स्थानीय जनता को संबोधित किया और विकास कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Digvijay Chautala on Abhay Chautala Attack: “पुलिस करे अपना काम…”, चाचा अभय चौटाला को मिली धमकी पर दिग्विजय चौटाला ने की बड़ी मांग, हुड्डा पर भी कसा तंज

अग्रसेन भवन का किया उद्घाटन

सीएम नायब सैनी और दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने संयुक्त रूप से अग्रसेन भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मंच से बोलते हुए सीएम नायब सैनी ने रेखा गुप्ता की तारीफ करते हुए कहा कि ये हमारी बेटी है, जिसने अपना पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया है। मुझे गर्व है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री एक साधारण परिवार से आती हैं और एक विचारधारा से जुड़कर आज इतने ऊंचे मुकाम पर पहुंची हैं।इसी दौरान सीएम सैनी ने जींद के नए अग्रवाल भवन और नंदी कामधेनु गौशाला के लिए 31 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा कर जनसमुदाय का उत्साह और भी बढ़ा दिया।

Advertisement

रेखा गुप्ता का संबोधन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जब बोलने के लिए खड़ी हुईं, तो उन्होंने मंच के सामने खड़ी सुरक्षा को हटाने का आग्रह किया ताकि जनता उन्हें स्पष्ट रूप से देख सके। अपने भाषण में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि आज एक साधारण परिवार से आने वाले व्यक्ति देश के मुख्यमंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री बन रहे हैं, ये केवल मोदी जी की सोच और भारतीय लोकतंत्र की जीत है। वरना इंदिरा गांधी के समय भी लोग प्रधानमंत्री बने, लेकिन तब दूसरे परिवारों को आगे बढ़ने नहीं दिया गया।

इसके साथ ही उन्होंने नायब सैनी को भाई बताते हुए एक दिलचस्प अंदाज में कहा कि मैं जनता को विश्वास दिलाना चाहती हूं कि ये भाई-बहन की जोड़ी ऐसा ‘धुआं’ छोड़ेगी कि दिल्ली वाले कहेंगे – पॉल्यूशन हो गया! लेकिन हम कहेंगे, ये धुआं विकास का है, विनाश का नहीं।

पैतृक गांव नंदगढ़ में भावनात्मक जन्मदिन समारोह

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार रेखा गुप्ता अपने पैतृक गांव नंदगढ़ पहुंचीं, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। गांव में उनके जन्मदिन के अवसर पर विशेष जनसभा का आयोजन किया गया।
हरियाणा के चार बीजेपी विधायकों ने मुख्यमंत्री को सावन की कोथली भेंट की जो पारंपरिक हरियाणवी बहन-भाई के रिश्ते की निशानी है। वहीं गांव के चौपाल पर रेखा गुप्ता के स्वागत में झूला भी डाला गया, जिस पर उन्हें झुलाया गया।

Ambala Bike Thief Arrested: हरियाणा में बदमाशों की बाइक पर ब्रेक, पुलिस ने चोरी हुई मोटरसाइकिलों के साथ शातिर चोर को इस तरह दबोजा