Advertisement
Advertisement
होम / CM Saini News: सीएम सैनी ने हुड्डा के हेलीकॉप्टर बयान पर दी तीखी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

CM Saini News: सीएम सैनी ने हुड्डा के हेलीकॉप्टर बयान पर दी तीखी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

BY: • LAST UPDATED : November 26, 2024
Inkhabar Haryana, CM Saini News: हरियाणा में राजनीति का माहौल गरम है। हरियाणा सरकार द्वारा नए हेलीकॉप्टर की खरीद को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार पर निशाना साधते हुए इसे कर्ज से जूझ रही सरकार की अनावश्यक खर्चीली योजना बताया। उनके इस बयान पर CM नायब सैनी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

हेलीकॉप्टर खरीद पर बयान

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भूपेंद्र हुड्डा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि हेलीकॉप्टर खरीदने की प्रक्रिया पहले से ही चल रही थी और यह राज्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए हो रहा है। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा केवल राजनीतिक लाभ उठाने के लिए हर मुद्दे पर सवाल उठा रहे हैं। वह इस समय राजनीतिक सदमे में हैं और इसलिए अनावश्यक बयानबाजी कर रहे हैं।

कौशल रोजगार निगम में आरक्षण का मुद्दा

कौशल रोजगार निगम में आरक्षण को लेकर हुड्डा द्वारा लगाए गए आरोपों पर भी नायब सैनी ने उन्हें घेरा। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर विधानसभा में विस्तार से चर्चा हो चुकी है और उस समय भूपेंद्र हुड्डा कोई जवाब नहीं दे पाए। सैनी ने कहा कि हुड्डा अब केवल बयानबाजी कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

Advertisement

कलेक्टर रेट की समीक्षा पर सफाई

भूपेंद्र हुड्डा ने कलेक्टर रेट में वृद्धि को लेकर भी सवाल उठाए थे। इस पर नायब सैनी ने स्पष्ट किया कि कलेक्टर रेट नियमों के अनुसार समय-समय पर समीक्षा करके बढ़ाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह वृद्धि प्रक्रिया का हिस्सा है और इसे राज्य की आवश्यकताओं और प्रचलित परिस्थितियों के अनुसार किया गया है।