Advertisement
Advertisement
होम / CM Saini News: सीएम सैनी ने डॉ. अंबेडकर को किया याद, कहा-“मेरे जीवन का हर पल…”

CM Saini News: सीएम सैनी ने डॉ. अंबेडकर को किया याद, कहा-“मेरे जीवन का हर पल…”

BY: • LAST UPDATED : October 25, 2024

Inkhabar Haryana, CM Saini News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा सत्र से पूर्व बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को नमन करते हुए  कहा कि सदन को लोकतंत्र का मंदिर माना जाता है। सीएम ने  राज्य के विकास और समर्पण का संकल्प लिया।

Kumari sheilja News:  सिरसा सांसद कुमारी सैलजा ने बीजेपी पर किया तीखा हमला, कहा-“खुद को ठगा सा महसूस …”

सैनी ने कहा- हर पल डॉ. बाबासाहेब…

सीएम सैनी ने कहा कि मेरे जीवन का हर पल डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर द्वारा दिए गए भारत के संविधान के महान मूल्यों के प्रति समर्पित है। यह संविधान ही है जिसने मुझ जैसे एक गरीब और पिछड़े परिवार में पैदा हुए व्यक्ति को, प्रदेश सेवा का अवसर प्रदान दिया। हमारे संविधान के कारण प्रदेशवासियों को उम्मीद, सामर्थ्य और गरिमापूर्ण जीवन मिल रहा है। दलितों, पीड़ितों, वंचितों और शोषितों के कल्याण के लिए बाबासाहेब के विचार हमारी सरकार के लिए प्रेरणापुंज रहे हैं।

Advertisement

 

हरियाणा को एक मानकर समान विकास

सैनी ने स्पष्ट किया कि हमारी सभी योजनाएं गरीब से गरीब को ध्यान में रखकर लागू की गई हैं। ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के साथ हमारी सरकार ने हरियाणा को एक मानकर समान विकास किया है। लोकतंत्र का यह मंदिर हरियाणा के मेरे परिवारजनों के अटूट विश्वास का प्रतीक है, और टीम हरियाणा प्रदेश के मेरे परिवारजनों के इस विश्वास को कायम रखेगी।

 

CM Naib Singh Saini: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा निवास में (ULB) विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक