




Inkhabar Haryana, CM Saini News: गुरुग्राम में हरियाणा पावर ग्रिड विकास और पंचायत विभाग के बीच एक अहम समझौता हुआ है, जिसमें राज्य के चार जिलों – कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और रेवाड़ी में शिव धाम परियोजना के तहत श्मशान घाटों और कब्रिस्तानों के मरम्मत एवं नवीनीकरण का कार्य किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर सीएम नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में हुए।
सीएम ने इस अवसर पर कहा कि इस पहल का उद्देश्य न केवल धार्मिक स्थलों का पुनर्निर्माण करना है, बल्कि राज्य के सामाजिक और सांस्कृतिक ढांचे को भी मजबूत करना है। इस परियोजना के माध्यम से हरियाणा में सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण किया जाएगा, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक साबित होगा।
इसके साथ ही, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दक्षिण कोरिया के एक डेलीगेशन से मुलाकात भी की। इस मुलाकात में दोनों देशों के बीच व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा को भविष्य में मजबूत अर्थव्यवस्था बनाने के लिए ऑटो सेक्टर, टेक्सटाइल, फूड प्रोसेसिंग और रीयल एस्टेट जैसे क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे।




