




Inkhabar Haryana, CM Saini News: मुख्यमंत्री नायाब सैनी ने चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता में राज्य की सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सभी मंत्रियों ने अपने पदों का कार्यभार ग्रहण कर लिया है, और उनकी पहली महत्वपूर्ण घोषणा है कि हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में किडनी की क्रोनिक बीमारियों का मुफ्त इलाज और डायलिसिस किया जाएगा, जिसका खर्च सरकार उठाएगी।
CM Saini News: प्रदेश की जनता को सीएम नायब सिंह सैनी की बड़ी सौग़ात, की महत्वपूर्ण घोषणा
जानकारी के लिए बता दें कि, सीएम नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने विपक्ष के झूठे आरोपों का जवाब दिया है और हरियाणा की सरकार हर व्यक्ति का सम्मान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने युवाओं और किसानों का शोषण किया है और गरीबों को मात्र लालीपॉप देने का काम किया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार ने अब तक 15,000 नौकरियों का सृजन किया है और आगामी समय में 25,000 और नौकरियों का परिणाम जारी किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस ने नौकरियों को हाईकोर्ट में ले जाकर युवाओं को हक से वंचित करने का प्रयास किया। धान की खरीददारी के बारे में जानकारी देते हुए, उन्होंने बताया कि मंडियों में 27 लाख से अधिक मिट्रिक टन धान आ चुका है, जिसमें से 23 लाख टन एमएसपी पर खरीदी जा चुकी है।




