




मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में भाजपा सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेज गति से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश हो चुका है, और जनता ने उन्हें नकार दिया है।
दिल्ली में हुई कांग्रेस की बैठक का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने कांग्रेस पर ईवीएम को लेकर सवाल उठाने और झूठ फैलाने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि 2029 तक कांग्रेस का पूरी तरह से सफाया हो जाएगा।
सिरसा की सांसद कुमारी शैलजा द्वारा नशा मुक्ति को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार इस दिशा में सार्थक कदम उठा रही है। उन्होंने कुमारी शैलजा से भी इस प्रयास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
आम आदमी पार्टी और उसके प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और आप दोनों ही एक जैसे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों के पास झूठे आरोप लगाने और जनता को भ्रमित करने के अलावा कोई ठोस एजेंडा नहीं है।




