Advertisement
Advertisement
होम / Congress Meeting: आज होने वाली है कांग्रेस कि बैठक, होगा उम्मीदवारों के नाम पर फैसला

Congress Meeting: आज होने वाली है कांग्रेस कि बैठक, होगा उम्मीदवारों के नाम पर फैसला

BY: • LAST UPDATED : September 6, 2024

InKhabar Haryana, Congress Meeting: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अभी तक उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है। जबकि नामांकन प्रक्रिया गुरुवार से ही चल रही है और भाजपा ने बुधवार को ही उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है । जिसमें 67 उम्मीदवारों का नाम शामिल था। ऐसे में बताया जा रहा है की आजदोबारा कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। कांग्रेस की इस बैठक में हरियाणा कांग्रेस की टिकटों पर चर्चा हो सकती है। इस बैठक में उम्मीदवारों की पहली सूची का ऐलान हो सकता है।

उम्मीदवारों की लिस्ट पर हो सकता है चर्चा

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आज कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने वाली है। बताया जा रहा है की आज के इस बैठक में हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची पर चर्चा हो सकता है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति कि बैठक आज शाम पांच बजे होने वाली है।नामांकन प्रक्रिया गुरुवार से ही चल रही है ऐसे में कांग्रेस ने अभी तक उम्मीदवारों कि सूची जारी नहीम कि है जिसके कारण पार्टी में दबाव के माहौल देखने को मिल रहा है। बता दें कि आज के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है।

Haryana Election News :हरियाणा में AAP-कांग्रेस में सीटों में बंटवारे को लेकर बनेगी बात? फंस रहा यहां पेंच

बैठक में राहुल गांधी नहीं होंगे शामिल

आज कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के साथ सब कमेटी की बैठक में भी होने वाली है। बता दें कि आज सुबह होने वाली कांग्रेस कि सब कमेटी की बैठक में हरियाणा विधानसभा चुनाव के सीटों के लेकर चर्चा होगी। इस बैठक में पार्टी कि रणनीति पर चर्चा के साथ-साथ गठबंधन पर भी चर्चा होगी। लेकिन कांग्रेस के सरताज राहुल गांधी आज के इस बैठक में मौजूद नहीं रहेंगे। बताया जा रहा है कि विदेश दौरे के कारण राहुल गांधी इस बैठक में शामिल नहीं होगें। अब देखना यह है कि कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट में किसका नाम होगा और किसका पत्ता कटेगा।

Advertisement

Haryana Assembly Elections: CM सैनी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, कही ये बात