




Controversial Statement: हिसार से सांसद जय प्रकाश के विवादित बयान से राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया है। उनकी कही गई बातो से विवाद खड़ा हो गया है। जेपी ने कहा कि अगर पाउडर-लिपस्टिक लगाने से लीडर बनते तो मैं भी लगा लूं… दाढ़ी किस लिए रखूं। इससे नाराज ढुल खाप की बैठक गांव बड़सीकरी में की गई थी। इसमें कांग्रेस नेत्री पर की गई सांसद की टिप्पणी को अमर्यादित बताया गया। रविवार को खाप प्रधान इस मामले में अपने फैसले को सब के सामने ले आएगा । आप नेता अनुराग ढांडा ने भी जेपी के इस बयान की आपत्ति जताई है।
गांव बडसीकरी में हुई पंचायत मेंफैसला लिया गया कि समस्त ढुल खाप को इस मामले में एक किया जाएगा। बोलने वालो ने सांसद के बयान पर नाराजगी जताते हुए इसे व्यंग्य बतायाा है। राजबीर ढुल ने कहा कि जयप्रकाश व उनके बेटे विकास का सार्वजनिक तौर पर विरोध किया जाएगा। बहन बेटियां सबकी एक तरह होती हैं और उन पर बेहूदी बाते करना अपमान जनक है।
सांसद जैसे पद पर बैठे हुए व्यक्ति को ये शोभा नहीं देता है। राजबीर ने कहा कि शनिवार को ढुल खाप के प्रधान हरपाल सिंह को साथ लेकर विधानसभा में शामिल ढुल खाप के गांवों में भी पंचायत की गई।
बैठक में सीता राम पूर्व सरपंच, राजबीर सिंह, दयानंद, मास्टर जीवन सिंह, मास्टर भान, भाना राम, कुलदीप, डा.कृष्ण, राममेहर, संजय, शंभु, सुरजीत आदी भी मामले के पक्ष में थे। इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे अनुराग ढांडा ने भी इस पर विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि सब की बहन-बेटियां एक समान हैं। अगर उन्होंने चुनाव लड़ने की कोशिश की है तो इस में सांसद को क्यों अस्वीकृति है।
अनुराग ढांडा ने कहा कि राजनीति किसी की जागीर नहीं। लोकतंत्र में टिकट मांगने व चुनाव लड़ने का सबको एक बराबर हक है। वे सांसद की बातो का विरोध करते हैं। महिला आयोग ने उनके इस बयान पर ठोस कदम उठाये जायेगे। महिला आयोग अध्यक्ष रेणू भाटिया ने कहा कि इस विवादित बयान पर कार्रवाई की जाएगी और नोटिस भी भेजवाया जायेगा।
Link Fraud: फर्जी गेम के लिंक पर लगाए लाखो रुपये, पुलिस जांच में जुटी




