Advertisement
Advertisement
होम / Deepender Hooda on Misbehaviour with Ashok Arora: “घमंडी और गुंडागर्दी पर उतर आई पार्टी…”, विधायक अशोक अरोड़ा के साथ हुई हाथापाई पर बीजेपी पर जमकर भड़के दीपेंद्र हुड्डा

Deepender Hooda on Misbehaviour with Ashok Arora: “घमंडी और गुंडागर्दी पर उतर आई पार्टी…”, विधायक अशोक अरोड़ा के साथ हुई हाथापाई पर बीजेपी पर जमकर भड़के दीपेंद्र हुड्डा

BY: • LAST UPDATED : May 24, 2025

Inkhabar Haryana, Deepender Hooda on Misbehaviour with Ashok Arora: हरियाणा की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। कुरुक्षेत्र में कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा के साथ हुई हाथापाई की कड़ी निंदा करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार को ‘घमंडी और गुंडागर्दी पर उतर आई पार्टी’ बताया। उन्होंने कहा कि यह हमला केवल एक विधायक पर नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आवाज पर हमला है और कांग्रेस इसे सड़क से लेकर संसद तक लड़ेगी।

प्रशासनिक लापरवाही पर उठाए सवाल

हुड्डा ने प्रशासनिक लापरवाही पर भी सवाल उठाए। उन्होंने नाराजगी जाहिर की कि निगरानी कमेटी का अध्यक्ष होने के बावजूद प्रोटोकॉल के तहत अधिकारी उन्हें रिसीव करने नहीं पहुंचे। 19 लाख मतदाताओं के विश्वास से मैं सांसद बना हूँ। यह केवल मेरा नहीं, बल्कि पूरे रोहतक और लोकसभा क्षेत्र की जनता का अपमान है।

रोहतक में पानी की कमी का उठाया मुद्दा

जन समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए हुड्डा ने रोहतक की पानी की गंभीर समस्या का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि जहां जिले को 1600 क्यूसिक पानी की आवश्यकता है, वहां केवल 400 क्यूसिक ही मुहैया कराया जा रहा है। अधिकारियों की बैठक में यह स्पष्ट हुआ कि सरकार पानी को डायवर्ट कर दूसरे क्षेत्रों में भेज रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि “राजधर्म में भेदभाव कर रही सरकार दिल्ली से रिमोट कंट्रोल के ज़रिए चल रही है।”

Advertisement

युवा को भ्रमित करने के लिए बनाय चक्रव्यूह

ईडब्ल्यूएस आरक्षण को लेकर कोर्ट के निर्णय पर भी हुड्डा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का यह फैसला युवाओं को सी और डी ग्रुप की नौकरियों में उलझाने वाला है। यह केवल एक चक्रव्यूह है, जिससे युवा भ्रमित हो रहे हैं।

महिपाल ढ़ाडा की टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया

सांसद महिपाल सिंह ढांडा के बयानों पर टिप्पणी करते हुए हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा सेना के साथ खड़ी रही है और सरकार से विशेष सत्र बुलाने की मांग की है ताकि सीमा पार की सच्चाई देश के सामने लाई जा सके। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से भी मांग की कि वे ट्रम्प के विवादित बयानों का खंडन करें और पहलगाम सहित अन्य मुद्दों पर देश को सही जानकारी दें।पाकिस्तान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सच्चाई रखने के लिए उन्होंने सभी दलों से डेलिगेशन भेजने की मांग की, जिससे वैश्विक स्तर पर भारत की स्थिति स्पष्ट की जा सके। अंत में, जेजेपी और इनेलो जैसे क्षेत्रीय दलों पर भी तीखा प्रहार करते हुए हुड्डा ने कहा कि इन दोनों दलों का जनाधार अब समाप्त हो चुका है और जनता अब असल मुद्दों की राजनीति को ही स्वीकार कर रही है।