Advertisement
Advertisement
होम / Delhi Assembly Election 2025: “5 फरवरी को अरविंद केजरीवाल का भूत उतरने वाला”-  हरियाणा सीएम नायब सैनी 

Delhi Assembly Election 2025: “5 फरवरी को अरविंद केजरीवाल का भूत उतरने वाला”-  हरियाणा सीएम नायब सैनी 

BY: • LAST UPDATED : January 22, 2025
Inkhabar Haryana, Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी माहौल गर्म है। चुनाव प्रचार अपने चरम पर है और राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी भी दिल्ली में बीजेपी के स्टार प्रचारक के रूप में सक्रिय हैं। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सैनी ने आम आदमी पार्टी (AAP) और उसके नेता अरविंद केजरीवाल पर तीखे हमले किए हैं।

केजरीवाल का भूत उतरने वाला है- सैनी

सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि 5 फरवरी को अरविंद केजरीवाल का भूत उतरने वाला है। 5 तारीख को चुनाव होगा और 8 फरवरी को केजरीवाल फिर से तिहाड़ जेल पहुंच जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्री आवास के दरवाजे हमेशा जनता के लिए खुले रहेंगे, चाहे रात के 2 बजे ही क्यों न हो।

केजरीवाल पर आरोप और भाजपा का जवाब

सीएम सैनी ने अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल कहते हैं कि भाजपा ने उनके संकल्प पत्र की नकल की है। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि हम किसी की नकल करके तिहाड़ जेल नहीं जाना चाहते। भाजपा का संकल्प पत्र जनता की भलाई और विकास पर आधारित है, न कि झूठे वादों पर।

दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के संकल्प पत्र को खतरनाक बताया है। उनका आरोप है कि भाजपा सत्ता में आने पर दिल्ली के सरकारी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा और मोहल्ला क्लीनिक जैसी सुविधाओं को बंद करने की योजना बना रही है। उन्होंने भाजपा पर जनता को गुमराह करने और सामाजिक कल्याण योजनाओं को खत्म करने का आरोप लगाया।

Advertisement

भाजपा का वादा

दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा ने अपने संकल्प पत्र का दूसरा हिस्सा जारी किया है, जिसमें पारदर्शिता, विकास और रोजगार सृजन को प्राथमिकता दी गई है। पार्टी का दावा है कि वह दिल्ली को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का रोडमैप लेकर आई है। सीएम सैनी ने कहा कि भाजपा केवल वादे नहीं करती, बल्कि उन्हें निभाती है। हमारी सरकार ने हरियाणा में भी जनता को प्राथमिकता दी है और दिल्ली में भी यही करेगी।