Advertisement
Advertisement
होम / Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली चुनाव को लेकर CM नायब सैनी ने की अहम बैठक, यें नेता हुए शामिल

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली चुनाव को लेकर CM नायब सैनी ने की अहम बैठक, यें नेता हुए शामिल

BY: • LAST UPDATED : January 21, 2025

Inkhabar Haryana, Delhi Assembly Election 2025:  दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा के CM नायब सिंह ने मंगलवार को हरियाणा भवन, दिल्ली में प्रदेश भाजपा नेताओं के साथ एक अहम बैठक की। इस बैठक में दिल्ली चुनाव में हरियाणा के भाजपा नेताओं की भूमिका और प्रचार की रणनीति पर चर्चा हुई।

यह प्रमुख नेता रहे मौजूद

बैठक सुबह 9:00 बजे शुरू हुई, जिसमें , कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पवार, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, महिपाल ढांडा, सनीता दुग्गल और कृष्ण बेदी  सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक में भाजपा की दिल्ली चुनावी रणनीति पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

दिल्ली चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज

बता दें कि दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने वाले है और 8 फरवरी को रिजल्ट घोषित किए जाएगें। इस चुनाव को ध्यान में रखते हुए हरियाणा बीजेपी नेता बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहीं हैं, ताकि दिल्ली में 2 बार जीत चुकी आम आदमी पार्टी को हरा कर दिल्ली में भाजपा को जीता सकें।
इस बार मुकाबला काटे की टक्कर का देखा जा रहा है क्योंकि कांग्रेस भी काफी जोरों शोरों से दिल्ली में प्रचार कर रहीं है। अब यें देखना दिलचस्प होगा कि दिल्ली  विधानसभा चुनाव में किसकी जीत होती है।