Advertisement
Advertisement
होम / Delhi CM Rekha Gupta Oath Ceremony: “दिल्ली की जनता को मुबारकबाद उन्हें हरियाणा की बेटी के रूप में सीएम मिली”- सुनीता दुग्गल

Delhi CM Rekha Gupta Oath Ceremony: “दिल्ली की जनता को मुबारकबाद उन्हें हरियाणा की बेटी के रूप में सीएम मिली”- सुनीता दुग्गल

BY: • LAST UPDATED : February 20, 2025

संबंधित खबरें

Inkhabar Haryana, Delhi CM Rekha Gupta Oath Ceremony: सिरसा की पूर्व सांसद और बीजेपी की वरिष्ठ नेता सुनीता दुग्गल ने दिल्ली की नई CM को लेकर गर्व व्यक्त किया है। उन्होंने इसे हरियाणावासियों के लिए गौरव की बात बताया और दिल्ली की जनता को बधाई दी कि उन्हें हरियाणा की बेटी के रूप में मुख्यमंत्री मिली है।

हरियाणा और दिल्ली का गहरा संबंध

सुनीता दुग्गल ने कहा कि दिल्ली की जनता को मुबारकबाद उन्हें हरियाणा की बेटी के रूप में सीएम मिली। दिल्ली पहले भी हरियाणा की बेटी सुषमा स्वराज को मुख्यमंत्री के रूप में देख चुकी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि दिल्ली हरियाणा से घिरी हुई है और यहां के नेताओं व कार्यकर्ताओं की मेहनत अब रंग लाई है।

दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनका कार्यकाल झूठ और फरेब पर आधारित रहा। साथ ही, उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने हरियाणा पर यमुना नदी को लेकर गलत आरोप लगाए थे, जिसका उन्हें राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ा।

Advertisement

हरियाणा सरकार की तारीफ

सुनीता दुग्गल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य का चौमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि बीजेपी निकाय चुनावों में मेयर और चेयरमैन पदों पर जीत हासिल करेगी। अनिल विज को बीजेपी का वरिष्ठ और सम्मानित नेता बताते हुए दुग्गल ने कहा कि सीएम और विज के बीच बहुत अच्छा समन्वय है। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष के नेता भी मुख्यमंत्री के कार्यों की सराहना कर रहे हैं, जिससे साबित होता है कि सरकार अच्छा काम कर रही है।

सिरसा में गठबंधन को लेकर आश्वस्त

सिरसा में हरियाणा लोकहित पार्टी और बीजेपी के गठबंधन को लेकर उन्होंने विश्वास जताया कि यह साझेदारी चुनावों में विजय प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी की “छोटी सरकार” यानी नगर निकायों में भी जीत सुनिश्चित होगी और अधिक से अधिक पार्षद पार्टी के पक्ष में चुने जाएंगे।