Inkhabar Haryana, Delhi CM Rekha Gupta Oath Ceremony: दिल्ली के 9वें सीएम के तौर पर आज रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान के भव्य समारोह में शपथ ली। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी, उनके कैबिनेट सहयोगी और एनडीए शासित राज्यों के सीएम सहित करीब 50,000 लोगों के शामिल होए है। साथ हीं प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली हैं। बुधवार को हुए भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्हें वोटिंग के बाद सीएम के तौर पर चुना गया। वह दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से विधायक है।
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता जींद की जुलाना खंड के नंदगढ़ गांव की रहने वाली है। उनके पिता जयभगवान 1972-73 में बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर बने। उन्हें दिल्ली में ड्यूटी मिली, जिसके बाद रेखा गुप्ता का परिवार दिल्ली में शिफ्ट हो गया। उनकी पढ़ाई भी दिल्ली में हुई और दौलत राम कॉलेज से B.com की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने LLB की पढ़ाई की और कुछ समय तक वकालत भी की।
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता बचपन से ही राजनीति में सक्रिय थीं, वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छात्र संगठन ABVP से जुड़ीं। वे दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रसंघ की अध्यक्ष बनीं। इसके बाद रेखा ने बीजेपी के अलग अलग पदों पर काम किया। उन्होंने 2003-04 में बीजेपी युवा मोर्चा की दिल्ली इकाई से जुड़ीं, जिसके बाद 2004-06 तक रेखा ने भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव के तौर पर जिम्मेदारी निभाई।
रेखा 2007 में उत्तरी पीतमपुरा से पार्षद बनीं। इसके बाद 2007-09 में 2 साल तक एमसीडी में महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष रहीं। 2009 में वे दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव रहीं। 2010 में भाजपा ने रेखा गुप्ता को राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य की जिम्मेदारी दी।
करियर में देखें काफी उतार-चढ़ाव
रेखा गुप्ता के राजनीतिक सफर में 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में भी असफलता देखने को मिली। भाजपा ने उन्हें 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग विधानसभा सीट से मैदान में उतारा था, जहां 2015 में उन्हें आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी ने करीब 11 हजार वोटों से हराया था, जबकि 2020 में उनकी हार का अंतर 3400 वोटों के करीब था। हालांकि, 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने आप की वंदना कुमारी को भारी अंतर से हराया और आज वह दिल्ली की सीएम बन चुकी हैं।