Advertisement
Advertisement
होम / Delhi Election 2025: “केजरीवाल दिल्ली का रमलू है”- हरियाणा सीएम नायब सैनी

Delhi Election 2025: “केजरीवाल दिल्ली का रमलू है”- हरियाणा सीएम नायब सैनी

BY: • LAST UPDATED : February 3, 2025

Inkhabar Haryana, Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच AAP और BJP के बीच एक बार फिर तीखी सियासी जंग छिड़ गई है। दिल्ली के पूर्व CM और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में हरियाणा सरकार पर आरोप लगाया था कि वह यमुना में गंदा पानी छोड़ रही है, जिससे दिल्ली की जनता प्रभावित हो रही है। इस पर हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने पलटवार करते हुए केजरीवाल को कठघरे में खड़ा किया और उन्हें भ्रष्टाचार का प्रतीक बताते हुए तिहाड़ जेल भेजे जाने की बात कही।

“केजरीवाल को तिहाड़ जाना ही होगा” – हरियाणा सीएम

नायब सिंह सैनी ने X पर एक पोस्ट में लिखा कि भ्रष्ट केजरीवाल ने उस भूमि को कलंकित किया है जहां उनका जन्म हुआ था। उनका स्थान हरियाणा में नहीं बल्कि तिहाड़ जेल में है…भ्रष्टाचारी अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को धोखा दिया है, 5 फरवरी के बाद उन्हें तिहाड़ जेल भेजा जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि केजरीवाल दिल्ली का रमलू है।

“कृष्ण रूपी जनता करेगी फैसला” – सैनी

सीएम नायब सैनी यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि केजरीवाल जन्मभूमि हरियाणा का नहीं हो सका तो दिल्ली का क्या होगा। भगवान श्री कृष्ण जी ने यमुना में विष घोलने वाले को समाप्त किया था। वैसे हीं दिल्ली की जनता केजरीवाल को समाप्त करेंगी। वह इतने नीचे गिर चुके है कि माफ करने लायक भी नहीं है।