Advertisement
Advertisement
होम / Delhi Election 2025 Result: दिल्ली चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने बनाई बढ़त, AAP को राहत

Delhi Election 2025 Result: दिल्ली चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने बनाई बढ़त, AAP को राहत

BY: • LAST UPDATED : February 8, 2025
Inkhabar Haryana, Delhi Election 2025 Result: नई दिल्ली विधानसभा सीट के ताजा रुझानों में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने पहली बार बढ़त बना ली है। वह 254 वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा पीछे हो गए हैं। इस बढ़त से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

नई दिल्ली सीट से केजरीवाल आगे

दिल्ली विधानसभा चुनावों में नई दिल्ली सीट हमेशा से एक हॉटस्पॉट रही है, क्योंकि यहां से अरविंद केजरीवाल लगातार चुनाव लड़ते आ रहे हैं। इस बार भी मुकाबला कड़ा माना जा रहा था, लेकिन शुरुआती रुझानों के बाद अब अरविंद केजरीवाल को बढ़त मिलती दिख रही है।