Advertisement
Advertisement
होम / Delhi Election Result 2025: पटपड़गंज सीट से अवध ओझा बुरी तरह चल रहें पीछे, भाजपा उम्मीदवार रविंदर सिंह नेगी आगे

Delhi Election Result 2025: पटपड़गंज सीट से अवध ओझा बुरी तरह चल रहें पीछे, भाजपा उम्मीदवार रविंदर सिंह नेगी आगे

BY: • LAST UPDATED : February 8, 2025
Inkhabar Haryana, Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का मुकाबला दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुका है। पटपड़गंज विधानसभा सीट, जिसे आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए एक ‘सुरक्षित सीट’ माना जा रहा था, अब अप्रत्याशित परिणामों की ओर बढ़ती दिख रही है। इस सीट से AAP ने सिविल सेवा परीक्षा के लोकप्रिय शिक्षक और प्रेरक वक्ता अवध ओझा को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन शुरुआती रुझानों में वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के रविंदर सिंह नेगी से 12,820 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

पटपड़गंज सीट AAP के लिए महत्वपूर्ण

पटपड़गंज विधानसभा सीट आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया का गढ़ रही है। सिसोदिया ने इस सीट से 2013, 2015 और 2020 के चुनावों में जीत दर्ज की थी और दिल्ली सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था। लेकिन 2023 में भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते उनकी गिरफ्तारी के बाद AAP ने रणनीतिक बदलाव किया और उन्हें जंगपुरा सीट से मैदान में उतारा, जबकि पटपड़गंज से अवध ओझा को टिकट दिया गया।

अवध ओझा एक प्रसिद्ध शिक्षक और यूट्यूबर हैं, जो UPSC (सिविल सेवा परीक्षा) की तैयारी कराने के लिए जाने जाते हैं। उनके शिक्षण की शैली और प्रेरणादायक व्याख्यानों के चलते वे छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। हालांकि, राजनीति में यह उनकी पहली सीधी भागीदारी थी, और AAP ने उनकी लोकप्रियता को भुनाने की कोशिश की थी।

Advertisement

भाजपा के रविंदर सिंह नेगी की मजबूत पकड़

बीजेपी उम्मीदवार रविंदर सिंह नेगी इस चुनाव में मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं। पार्टी ने पटपड़गंज सीट को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। मतदाताओं के बीच बीजेपी का प्रचार यह था कि AAP सरकार की कार्यशैली और भ्रष्टाचार के आरोपों ने दिल्ली की जनता को निराश किया है।