Advertisement
Advertisement
होम / Dharmaveer Singh on Operation Sindoor: “पाकिस्तान की मिट्टी में पैदा होते हैं आतंकवादी”, गौ माता के गुण और सर्जिकल स्ट्राइक पर बोले सांसद धर्मवीर सिंह

Dharmaveer Singh on Operation Sindoor: “पाकिस्तान की मिट्टी में पैदा होते हैं आतंकवादी”, गौ माता के गुण और सर्जिकल स्ट्राइक पर बोले सांसद धर्मवीर सिंह

BY: • LAST UPDATED : May 8, 2025
Inkhabar Haryana, Dharmaveer Singh on Operation Sindoor: हरियाणा के भिवानी के न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम के दौरान लोकसभा सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए गौ माता के धार्मिक, सामाजिक और औषधीय महत्व के साथ-साथ भारत की सैन्य नीति और सर्जिकल स्ट्राइक पर अपने विचार प्रकट किए।

गौ माता आस्था और स्वास्थ्य में उपयोगी

धर्मवीर सिंह ने गौ माता की महत्ता को विस्तार से समझाते हुए कहा कि गाय भारतीय संस्कृति में केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं है, बल्कि यह स्वास्थ्य और पर्यावरण की दृष्टि से भी अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने बताया कि गाय का गोबर और गोमूत्र अनेक औषधीय गुणों से भरपूर होता है, जिनका उपयोग कई गंभीर रोगों के उपचार में किया जा सकता है। उन्होंने अपने निजी अनुभव साझा करते हुए कहा, “हर घर में एक गाय होनी चाहिए। यह न केवल परिवार के लिए आर्थिक और स्वास्थ्य लाभ देती है, बल्कि सामाजिक संतुलन भी बनाए रखती है।”

सर्जिकल स्ट्राइक भारत की साहसिक सैन्य नीति

अपने भाषण के अगले चरण में सांसद ने देश की सुरक्षा नीति पर बात करते हुए भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक की सराहना की। उन्होंने कहा, “भारत एक शांति प्रिय राष्ट्र है, जो कभी पहले हमला नहीं करता, लेकिन जब बात अपनी सुरक्षा की आती है, तो भारत किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करता।” उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पाकिस्तान की धरती पर आतंकवाद पनप रहा है और वहीं से भारत पर हमले की साजिशें रची जाती हैं।

धर्मवीर सिंह ने पाकिस्तान की नीति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पाकिस्तान की मिट्टी में आतंकवादी पैदा होते हैं।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को सराहा और कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के माध्यम से भारत ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि आतंक के खिलाफ कार्रवाई करने में वह पूरी तरह सक्षम है, और यह कार्रवाई केवल आतंकवादियों के खिलाफ होती है, न कि आम नागरिकों के विरुद्ध।

Advertisement

ऑपरेशन सिंदूर मिशन पर भारत की बेटियों की सरहाना की

सांसद ने सफल रहे ‘ऑपरेशन सिंदूर मिशन’ का भी उल्लेख किया और बताया कि इस मिशन में भारतीय सेना ने पूर्ण सूझबूझ और रणनीतिक क्षमता का परिचय दिया। उन्होंने गर्वपूर्वक कहा कि इस मिशन में भारत की बेटियों की भागीदारी रही, जो देश के लिए गौरव का विषय है। अपने संबोधन के अंत में धर्मवीर सिंह ने भारतीय सेना को ‘संवेदनशील और सक्षम’ बताया। उन्होंने कहा कि हमारी सेना न केवल दुश्मन को करारा जवाब देना जानती है, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा को भी प्राथमिकता देती है।