Advertisement
Advertisement
होम / Digvijay Chautala on Abhay Chautala Attack: “पुलिस करे अपना काम…”, चाचा अभय चौटाला को मिली धमकी पर दिग्विजय चौटाला ने की बड़ी मांग, हुड्डा पर भी कसा तंज

Digvijay Chautala on Abhay Chautala Attack: “पुलिस करे अपना काम…”, चाचा अभय चौटाला को मिली धमकी पर दिग्विजय चौटाला ने की बड़ी मांग, हुड्डा पर भी कसा तंज

BY: • LAST UPDATED : July 19, 2025
Inkhabar Haryana, Digvijay Chautala on Abhay Chautala Attack: हरियाणा की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। JJP के युवा अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला रोहतक के महम विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के लिए गांवों का दौरा कर रहे है। जहां वह राज्य में हो रहे अपराधों को पुलिस की शह पर बढ़ता बता रहे है।

चाचा को मिली धमकी पर भी दी प्रतिक्रिया

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि उनके चाचा अभय चौटाला को धमकी मिलना इस बात का संकेत है कि अब नेताओं को भी निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पुलिस को अपना काम करना चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

हुड्डा परिवार पर भी कसा तंज

दिग्विजय चौटाला ने अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा पर भी राजनीतिक कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा चाहते थे कि हम घर बैठ जाएं और केवल बाप-बेटे की सत्ता चले, लेकिन जनता ने हमें घर बैठाया, फिर भी वे सरकार नहीं बना सके। अब वे जनता को क्या जवाब देंगे?

संगठन विस्तार की रणनीति

महम विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जनता का पार्टी के साथ जुड़ाव तेजी से बढ़ रहा है। आज जो बीज बोया जा रहा है, उसका परिणाम 4 साल बाद स्पष्ट रूप से सामने आएगा। जिस तरह से दुष्यंत चौटाला के नगाड़े बज रहे हैं, उससे साफ है कि आने वाला समय जननायक जनता पार्टी का होगा।