Inkhabar Haryana, Digvijay Chautala on INSO Foundation Day: जननायक जनता पार्टी (JJP) के युवा अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने आज पंचकूला में प्रेस कांफ्रेंस कर इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (INSO) के स्थापना दिवस को लेकर प्रदेशव्यापी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की। दिग्विजय चौटाला ने इस मौके पर हरियाणा सरकार की नीतियों पर भी जमकर हमला बोला और विपक्षी नेताओं को खुली चुनौती देते हुए कड़ी चेतावनी दी।
INSO स्थापना दिवस पर प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम
दिग्विजय चौटाला ने जानकारी दी कि 5 अगस्त को INSO का स्थापना दिवस पूरे धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर हरियाणा के 22 जिलों में विविध, जनहितकारी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ये सभी आयोजन गैर-राजनीतिक होंगे और समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी से संपन्न होंगे।
जिलावार कार्यक्रमों की विस्तृत सूची
INSO के स्थापना दिवस को लेकर जो गतिविधियाँ तय की गई हैं, उनमें हर जिले की सामाजिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखा गया है। सिरसा में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा, फतेहाबाद में गऊ सेवकों के साथ मिलकर गऊ सेवा का कार्यक्रम, हिसार में तकनीकी शिक्षा पर आधारित सेमिनार, जींद में विशाल रक्तदान शिविर, कैथल में हरियाणवी और पंजाबी संस्कृति पर आधारित फेस्टिवल, कुरुक्षेत्र: महिला सशक्तिकरण पर भव्य सेमिनार, भिवानी में चौ. बंसीलाल यूनिवर्सिटी में चौ. देवीलाल की नीतियों पर युवाओं की चर्चा हैं।
इसके अलावा महेन्द्रगढ़ में शहीदों को श्रद्धांजलि देने हेतु स्मृति कार्यक्रम। रेवाड़ी में पौधारोपण अभियान, गुरुग्राम में अनाथालय में सेवा कार्य और INSO की जानकारी, सोनीपत में कवि सम्मेलन, पंचकूला में ओ. पी. चौटाला के योगदान पर केंद्रित सेमिनार, अंबाला में स्वच्छता अभियान, यमुनानगर में अजय चौटाला की जीवनी पर संगोष्ठी, रोहतक (MDU) में कृषि विषय पर सेमिनार, करनाल में अनाथालय में सेवा और पानीपत में महिलाओं की राजनीति में भूमिका पर सेमिनार है।
सरकार पर साधा निशाना
प्रदेश की मौजूदा सरकार द्वारा कलेक्टर रेट बढ़ाने की योजना पर प्रतिक्रिया देते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा कि सरकार के पास वेतन देने तक के पैसे नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस पर अधिक चालान काटने का दबाव है, बिजली के बिल बढ़ाए जा रहे हैं और एक्साइज कलेक्शन में गिरावट के कारण यह सब कदम उठाए जा रहे हैं।
गोपाल कांडा के बयान पर प्रतिक्रिया
रानियाँ विधानसभा को लेकर गोपाल कांडा के दिए गए हालिया बयान पर बोलते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा कि बीजेपी और इनेलो के नेताओं को बंद कमरे में बैठकर आपसी विवाद सुलझा लेना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस तरह की बयानबाज़ी सार्वजनिक रूप से होती रही तो कई अंदरूनी बातें सामने आ सकती हैं।
कांग्रेस और इनेलो को चेतावनी