Advertisement
Advertisement
होम / Digvijay Chautala on Manisha case: “मनीषा की छवि पर सवाल उठाने वालों का होगा बहिष्कार”- दिग्विजय सिंह चौटाला

Digvijay Chautala on Manisha case: “मनीषा की छवि पर सवाल उठाने वालों का होगा बहिष्कार”- दिग्विजय सिंह चौटाला

BY: • LAST UPDATED : August 22, 2025
Inkhabar Haryana, Digvijay Chautala on Manisha case: भिवानी की शिक्षिका मनीषा मौत मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलचल लगातार जारी है। इस बीच जननायक जनता पार्टी (JJP) नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने सख्त शब्दों में बयान देते हुए कहा कि कुछ असामाजिक तत्व मनीषा के चरित्र पर छींटाकसी करने की घटिया हरकत कर रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि हरियाणा की जनता इस तरह की नीच मानसिकता को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

चरित्र हनन पर कड़ा रुख

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जब तक सीबीआई की अंतिम रिपोर्ट सामने नहीं आती और असली हत्यारों को सजा नहीं मिलती, तब तक यदि कोई भी व्यक्ति मनीषा की छवि धूमिल करने की कोशिश करेगा तो उसका प्रदेश में कड़ा सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।

न्याय की मांग दोहराई

उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा। चौटाला ने लोगों से अपील की कि अफवाहों और झूठे प्रचार से दूर रहें और सीबीआई जांच पर भरोसा जताएं। अपने बयान में दिग्विजय सिंह चौटाला ने स्पष्ट किया कि हरियाणा की जनता इस संवेदनशील मामले में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और किसी भी तरह की नकारात्मक व भ्रामक बातों को स्वीकार नहीं करेगी।