Advertisement
Advertisement
होम / Digvijay Chautala visit to Yamunanagar: “यमुनानगर बना क्राइम…”, अपराध को लेकर दिग्विजय चौटाला का तंज, अभय चौटाला को बताया नॉन-सीरियस नेता

Digvijay Chautala visit to Yamunanagar: “यमुनानगर बना क्राइम…”, अपराध को लेकर दिग्विजय चौटाला का तंज, अभय चौटाला को बताया नॉन-सीरियस नेता

BY: • LAST UPDATED : July 31, 2025
Inkhabar Haryana, Digvijay Chautala visit to Yamunanagar: जननायक जनता पार्टी (JJP) के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने यमुनानगर में कई सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने न केवल स्थानीय मुद्दों को लेकर खुलकर बात की, बल्कि राज्य की राजनीति, गठबंधन के समीकरणों और विपक्षी नेताओं पर तीखे प्रहार भी किए। दिग्विजय के दौरे की सबसे खास बात उनके बयान थे, जो सीधे-सीधे राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी और विपक्षी दलों पर हमला करते नजर आए।

Sarvmitra Kamboj on Arjun Chautala: कांग्रेस नेता सर्वमित्र कंबोज ने उठाए इनेलो-बीजेपी गठजोड़ पर गंभीर सवाल, अर्जुन चौटाला को दी खुली चुनौती, कहा- “अगर हिम्मत है तो…”

यमुनानगर बना ‘क्राइम कैपिटल’- दिग्विजय चौटाला

अपने संबोधन की शुरुआत में ही दिग्विजय चौटाला ने यमुनानगर जिले में बढ़ते अपराध को लेकर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यमुनानगर अब पूरे प्रदेश में ‘क्राइम कैपिटल’ बन चुका है। लूट, हत्या और फिरौती की घटनाएं इतनी आम हो गई हैं कि जनता अब खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पूछा कि आखिर सरकार किस बात का इंतजार कर रही है?

Advertisement

रानियां सीट पर छिड़े घमासान पर खुलासा

रानियां विधानसभा सीट को लेकर हाल ही में हुए बयानों और आरोपों पर भी दिग्विजय चौटाला ने खुलासा किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी, इनेलो और गोपाल कांडा का गठबंधन छुपा नहीं है। गोपाल कांडा के बयान से यह गठबंधन फिर उजागर हो गया है। चुनाव से पहले सिरसा के एक होटल में भाजपा प्रभारी, इनेलो और कांडा की गुप्त बैठक हुई थी। मैं खुद इसका चश्मदीद हूं।

अभय चौटाला पर किया तीखा हमला

अपने चाचा और इनेलो नेता अभय चौटाला पर भी दिग्विजय ने जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अभय चौटाला अब सीरियस नेता नहीं रहे। उनकी बातों की कोई विश्वसनीयता नहीं बची है। वह हर बार अपने ही बयानों से पलट जाते हैं। प्रदेश की जनता अब उन्हें गंभीरता से नहीं लेती।