Advertisement
Advertisement
होम / Division of Departments: अनिल विज से लेकर श्रुति चौधरी तक, जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय

Division of Departments: अनिल विज से लेकर श्रुति चौधरी तक, जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय

BY: • LAST UPDATED : October 21, 2024

संबंधित खबरें

Inkhabar Haryana, Division of Departments: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने हाल ही में, मंत्रियों के बीच विभागों का वितरण किया है, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियाँ निर्धारित की गई हैं। यह निर्णय सरकारी कार्यों के कुशल संचालन और विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से लिया गया है। प्रत्येक मंत्री को उनके विशेषज्ञता के अनुसार विभाग सौंपे गए हैं, ताकि वे अपनी क्षमताओं के अनुसार राज्य के विकास में योगदान कर सकें। आइए देखते हैं किस मंत्री को कौन-सा विभाग सौंपा गया है।

Haryana Politics: कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप, जाने क्या है पूरी खबर

इन मंत्रियों को मिलें यें मंत्रालय

 

Advertisement

सीएम नायब सिंह सैनी: सीएम नायब सिंह सैनी ने गृह विभाग, एक्साइज़ एंड टैक्सेशन, योजना, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, शहरी विकास सूचना और जनसंपर्क,  वित्त मंत्रालय अपने अंदर लिए है।

 

कैबिनेट मंत्री अनिल विज: कैबिनेट मंत्री अनिल विज कि बात करे तो उन्हें भी काफी अहम मंत्रालय सौपें गए है जैसे ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्रालय।

 

कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार: मंत्री कृष्ण लाल पंवार की बात करे तो उन्हें पंचायत, खनन और भूविज्ञान मंत्रालय मिले है

 

कैबिनेट मंत्री राव नरबीर: कैबिनेट मंत्री राव नरबीर को  उद्योग और वाणिज्य और वन और वन्य जीवन मंत्रालय सौपें गए है।

 

कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा: कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा की बात करे तो उन्हें शिक्षा संबधित मंत्रालय मिले है, जैसे स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा मंत्रालय सौंपे गए है।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की बात करे तो उन्हें शहरी स्थानीय निकाय, राजस्व और आपदा प्रबंधन, नागरिक उड्डयन मंत्रालय मिले है।

 

कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा: कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा को सहकारिता, कारागार, ऊर्जा धरोहर और पर्यटन मंत्रालय सौपें गए है।

 

कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा: कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा की बात करे तो उनको कृषि और किसान कल्याण, पशुपालन मंत्रालय सौपें गए है।

 

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा को  सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग और सार्वजनिक कार्य (निर्माण और सड़क) मंत्रालय सौपें गए है।

 

कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी: कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी की बात करे तो उन्हें सामाजिक न्याय और अधिकारिता, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय (सेवा) मंत्रालय मिले है।

 

कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी: कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी की बात करें तो उन्हें  महिला एवं बाल विकास और  सिंचाई और जल संसाधन मंत्रालय मिले है।

 

कैबिनेट मंत्री आरती राव: कैबिनेट मंत्री आरती राव को स्वास्थ्य,  चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान, आयुष मंत्रालय सौपें गए है।

 

राज्य मंत्री राजेश नागर: राज्य मंत्री राजेश नागर की बात करे तो उनको  खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले (स्वतंत्र प्रभार) मंत्रालय सौपें गए है।

 

राज्यमंत्री गौरव गौतम: राज्यमंत्री गौरव गौतम की बात करें तो उन्हें युवा सशक्तिकरण और उद्यमिता (स्वतंत्र प्रभार) और खेल मंत्रालय सौपें गए है।