Advertisement
Advertisement
होम / Dushyant Chautala: “यह काम लोकसभा चुनाव से पहले…”, फर्जी वोटर लिस्ट सफाई पर उठाए बड़े सवाल

Dushyant Chautala: “यह काम लोकसभा चुनाव से पहले…”, फर्जी वोटर लिस्ट सफाई पर उठाए बड़े सवाल

BY: • LAST UPDATED : August 14, 2025
Inkhabar Haryana, Dushyant Chautala: हिसार प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने बुधवार को उकलाना दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत में फर्जी वोटर के मुद्दे पर चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा किया और केंद्र सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की पवित्रता बनाए रखने के लिए इस विषय पर पारदर्शी जांच आवश्यक है और चुनाव आयोग को इस पर श्वेत पत्र जारी करना चाहिए।

वोटर लिस्ट सफाई पर सवाल

दुष्यंत चौटाला ने बिहार में हाल ही में शुरू की गई वोटर लिस्ट की सफाई की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह काम लोकसभा चुनाव से पहले क्यों नहीं किया गया? क्या फर्जी वोटर सिर्फ बिहार में थे या यह समस्या पूरे देश में फैली हुई है? उन्होंने एक ही वोटर आईडी नंबर पर दो या तीन स्थानों पर वोट दर्ज होने की घटनाओं को गंभीर गड़बड़ी बताते हुए कहा कि जब चुनाव आयोग के पास संपूर्ण वोटर डाटाबेस मौजूद है, तो ऐसी स्थिति कैसे उत्पन्न हो सकती है?

चौटाला ने स्पष्ट किया कि जजपा इस पूरे मामले में पारदर्शी और निष्पक्ष जांच चाहती है, ताकि जनता का लोकतंत्र में विश्वास कायम रहे। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि वह इस मामले में हस्तक्षेप कर चुनाव आयोग से श्वेत पत्र जारी करवाए।

Advertisement

संगठन विस्तार की रूपरेखा

पार्टी संगठन के विस्तार को लेकर उन्होंने बताया कि 15 से 25 अगस्त के बीच जजपा सभी जिला और राज्यस्तरीय कार्यकारिणी का गठन पूरा कर लेगी। इसके बाद हलका स्तर पर संगठन विस्तार किया जाएगा। सितंबर तक पार्टी का संगठनात्मक ढांचा पूरी तरह तैयार हो जाएगा और 9 दिसंबर को स्थापना दिवस प्रदेशभर में बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा।

अपराध और कानून-व्यवस्था पर चिंता

हरियाणा में बढ़ते अपराध पर चिंता जताते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। पुलिस गायब है और गुंडे नायब हो गए हैं। जनता के लिए अब अपराध की चर्चाएं भी नई नहीं रहीं, जो बेहद गंभीर स्थिति है। उन्होंने सरकार से तत्काल सख्त कदम उठाने की मांग की, ताकि प्रदेश में शांति और कानून-व्यवस्था बहाल हो सके।