




Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में 67 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। जिसके बाद पार्टी में रुठने-मनाने का सिलसिला भी जारी है। वहीं टिकट कटने से नाराज हुई पूर्व मेयर रेणु बाला गुप्ता को मनाने के लिए देर रात सीएम नायब सैनी उनके निवास पर पहुंचे। करीब 2 घंटे चली बैठक में मुख्यमंत्री ने विचार करने के लिए दो से तीन दिन का समय मांगा है।
मुख्यमंत्री और समर्थकों ने रेणुबाला के आवास पर देर रात करीब दो घंटे तक बैठक की। जहां रेणुबाला को समझाने का प्रयास किया गया। रेणु बाला गुप्ता ने रविवार को समर्थकों के साथ होने वाली निर्णायक बैठक को स्थगित कर दिया। बैठक के बाद सीएम ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वे अपनी बहन रेणु बाला के घर चाय पीने के लिए आए थे। जब भी मन करता है वे आ जाते हैं। बीजेपी में कोई भगदड़ नहीं है। सीएम ने कहा कि पार्टी का निर्णय सर्वोपरि है. उसका सम्मान किया गया है।
वहीं मेयर का कहना है कि बैठक हुई है और बीजेपी की जीत हो इसके लिए हमने सीएम से दो तीन दिन का समय मांगा है। ताकि सोच विचार किया जा सके। पूर्व सीएम मनोहर लाल का भी फोन आया था। उन्होंने भी विचार करने का आश्वासन दिया है।
बता दें कि बीजेपी की पहली लिस्ट में अपना टिकट कटने से आहत हुई रेणु बाला गुप्ता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और लिखा कि मेरी निष्ठा, विश्वास, वर्षों से प्रतिदिन के संघर्ष और समर्पण किया गया। ये मेरे साथ धोखा है। करनाल में टिकट का निर्णय मेरिट के आधार पर नहीं हुआ। पोस्ट के बाद ही राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई। ऐसे में नाराज पूर्व मेयर ने अपने समर्थकों के साथ बैठक कर आगामी रणनीति तैयार करके बड़ा फैसला लेने का ऐलान कर दिया था।
Rambilas Sharma: जब इंदिरा गांधी की हत्या के बाद रामबिलास शर्मा एक जुझारू नेता के रूप में उबरे




